फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Action against teachers who mark attendance by tampering with Shiksha Kosh app, attendaance sitting

Bihar News: शिक्षा कोष एप पर छेड़छाड़ कर हाजिरी बनाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई, घर बैठे हाजिरी बनाने का है आरोप

Wed, 03 Jul 2024 12:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 03 Jul 2024 12:13 PM IST
सार

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के एमआइएस प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को मोबाइल सेटिंग में छेड़छाड़ कर घर बैठे उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन
Bihar: Action against teachers who mark attendance by tampering with Shiksha Kosh app, attendaance sitting
शिक्षकों पर ऐप के साथ छेड़छाड़ कर हाजिरी बनाने का आरोप लगा है। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के एमआईएस प्रभारी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को मोबाइल पर शिक्षा कोष एप में छेड़छाड़ कर हाजिरी बनाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। घर बैठे कुछ शिक्षक शिक्षा कोष एप में छेड़छाड़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे है। ऐसे शिक्षकों को चिन्हित कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए है।

विज्ञापन


सभी शिक्षकों तक पहुंच सुनिश्चित करने को कहा है
जानकारी के अनुसार, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के एमआइएस प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को मोबाइल सेटिंग में छेड़छाड़, दुष्प्रचार एवं लोंगिट्यूड एवं लैटिट्यूड बदलकर घर बैठे उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि ई शिक्षा कोष पोर्टल पर एप के माध्यम से शिक्षकों का ऑनलाइन उपस्थिति 25 जून से दर्ज की जा रही है। इस दौरान उपस्थिति दर्ज करने में समस्याएं आ रही है। इसमें मुख्य रूप से कैमरा, लोकेशन आदि शामिल है। इसके समाधान के लिए एक वीडियो ई शिक्षा कोष एप  के डेवलपरों द्वारा तैयार की गई है।  उन्होंने इसे ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराते हुए सभी शिक्षकों तक पहुंच सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन


वीडियो बनाकर ऐप के संचालन का दुष्प्रचार किया जा रहा
वहीं कुछ शिक्षको द्वारा जानबूझकर मोबाइल के सेटिंग में छेड़छाड़ कर कैमरा, लोकेशन एवं अन्य फंक्शन को डिसेबल्ड किया जा रहा है एवं वीडियो बनाकर एप के संचालन का दुष्प्रचार किया जा रहा है। साथ ही यह भी जानकारी मिल रही है कि कुछ शिक्षक लोंगिट्यूड एवं लैटिट्यूड बदलकर घर बैठे ही उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे शिक्षकों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed