फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar accident today in muzaffarpur many died on spot in collision with tractor carrying bamboo

Bihar Road Accident: स्कॉर्पियो और बांस से लदे ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Thu, 14 Sep 2023 12:09 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 14 Sep 2023 12:09 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर में बांस से से लदे ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Bihar accident today in muzaffarpur many died on spot in collision with tractor carrying bamboo
सड़क हादसे में दो की मौत और चार घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार में गुरुवार सुबह हुए एक हादसे के बाद की स्थिति देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। स्कॉर्पियो में आगे बैठे दो लोगों के शरीर से बांस आर-पार हो गया। घटना में दो की मौत हो चुकी है। चार अन्य लोग घायल हैं। गाड़ी मुजफ्फरपुर से पटना जा रही थी।

मुजफ्फरपुर में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो और बांस से लदे ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो के टकराते ही तेज आवाज आई। घटना बोचहा थाना क्षेत्र के मझौली चौक की है। जहा भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और स्थानीय लोगो की भिड़ जुट गई। लोगों ने मामले की सूचना बोचहा थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच में भेज दिया। जबकि घायलों के इलाज के लिये निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। वही, स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक सभी दरभंगा के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों गाड़ियां दरभंगा से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। मझौली चौक पर ब्रेकर के पास बांस से लदे ट्रैक्टर के पीछे टक्कर मार दी। जिसमें स्कॅार्पियो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए  घटना में स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष रंजीत  कुमार गुप्ता ने बताया कि बांस से लदे ट्रैक्टर में स्कॅार्पियो के घुस जाने दो लोगों की मौत हुई है। मृतक और जख्मी सभी दरभंगा के बताए जा रहे हैं। जो कि पटना जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। उनकी पहचान करने की कवायद की जा रही है। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed