फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Accident: Innocent girl dies tragically in a bike collision mourning overshadows family's happiness

Bihar Accident: बाइक की टक्कर से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, परिवार की खुशियों पर छाया मातम

Thu, 18 Sep 2025 03:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Sep 2025 03:49 PM IST
सार

Bihar Accident: अनन्या अपने घर के सामने सड़क पर खेल रही थी, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने संतुलन खोते हुए सीधी उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची सड़क पर दूर जा गिरी। 

विज्ञापन
Bihar Accident: Innocent girl dies tragically in a bike collision mourning overshadows family's happiness
मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में बच्ची को मशरख स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मृतका की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी गुड्डु महतो की पुत्री अनन्या कुमारी (4) के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे परिवार और गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें: मंत्री संजय सरावगी ने PM मोदी के जन्मदिन पर काटा 75 किलो का लड्डू वाला केक, 'जुग-जुग जियो' के लगे नारे

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अनन्या अपने घर के सामने सड़क पर खेल रही थी, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने संतुलन खोते हुए सीधी उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची सड़क पर दूर जा गिरी।

मौत की खबर मिलते ही मां दमसीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां न तो स्पीड ब्रेकर है और न ही कोई चेतावनी संकेत। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed