{"_id":"58d683234f1c1be1421a2370","slug":"bihar-absconding-ips-serving-in-yogi-sarkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार में सस्पेंड तो बिहार का 'फरार' है ये आईपीएस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार में सस्पेंड तो बिहार का 'फरार' है ये आईपीएस
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 26 Mar 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस हिमांशु
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी आदित्यनाथ की सरकार ने शनिवार को जिस आईपीएस अधिकारी को सस्पेंड किया है। वह आईपीएस हिमांशु कुमार सिंह बिहार पुलिस की नजरों में 'फरार' घोषित है। यूपी पुलिस इस अधिकारी के खिलाफ जांच का आदेश दे चुकी है। बता दें कि आईपीएस ने ट्वीट के माध्यम से डीजीपी ऑफिस पर जाति के आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि सस्पेंड होने से पहले हिमांशु उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बतौर आईपीएस अधिकारी पोस्ट थे।
विज्ञापन
ऊधर,आईपीएस हिमांशु के खिलाफ उनकी पत्नी प्रिया ने भी दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के आरोप के मामले दर्ज कराए हैं। पत्नी प्रिया के वकील ने कहना है कि आईपीएस दहेज में 6 करोड़ रुपये की जमीन ले चुका है और इस केस में आईपीएस की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज की जा चुकी है। हालांकि हिमांशु की पत्नी हिमांशु की पत्नी का कहना है कि वह दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के मामले को लेकर वह पीएमओ तक को पत्र लिख चुकी हैं।
विज्ञापन