फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: A youth girl gang raped by 6 people in front of her father in kishanganj

पानी पीने के बहाने गेट खुलवाया, अगवा कर जंगल ले गए फिर पिता को बांधकर बेटी से किया गैंगरेप

Thu, 07 Feb 2019 10:47 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 07 Feb 2019 10:47 PM IST
सार

  • बिहार के किशनगंज में युवती से हुआ गैंगरेप
  • थाना जाने पर जान से मारने की दी थी धमकी
  • ग्रामीणों ने पंचायत में मामला निबटाना चाहा था
  • पुलिस ने कहा- गिरफ्तारी को चल रही छापेमारी

 

विज्ञापन
Bihar: A youth girl gang raped by 6 people in front of her father in kishanganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

बिहार के किशनगंज में एक पिता को बांध कर उसके सामने उसी की बेटी से सामूहिक बलात्कार किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। छह लोग देर रात पीड़िता के घर पहुंचे थे। पानी पीने के बहाने गेट खुलवाया और पिता के साथ उसे उठा कर जंगल ले गए, जहां पिता को बांधकर उसकी 19 वर्षीय बेटी के साथ गैंगरेप किया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बुधवार को थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। सभी आरोपी गांव के ही हैं। पुलिस ने शुरुआती जांच में मामला सही प्रतीत होने की बात कही है। किशनगंज एसपी कुमार आशीष ने मीडिया को बताया कि गांववालों ने शुरुआत में पीड़िता और उसके पिता को पंचायत के जरिए मामले को निपटाने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है। 
विज्ञापन

पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी

किशनगंज के कोधोबाड़ी थाना क्षेत्र में यह घटना बीते सोमवार की देर रात की है। पीड़िता की उम्र 19 साल है। एसपी ने कहा कि मामले में मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार की देर रात पानी पीने के बहाने गांव के ही छह लोगों ने उनके घर का गेट खुलवाया गया था। उसके बाद उन्हें बंधक बनाकर गांव के बाहर ले जाकर उसकी पिटाई की गई और रस्सी से बांधकर उसकी बेटी के साथ एक के बाद एक आरोपियों ने रेप किया। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed