{"_id":"64281008a3c1fb4a6009df54","slug":"bihar-a-young-man-had-come-to-meet-his-girlfriend-in-samastipur-was-beaten-up-and-poured-acid-on-his-eye-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : समस्तीपुर में गर्लप्रेंड से मिलने पहुंचा था युवक, लड़की के घरवालों ने मारपीट कर आंख पर डाला तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : समस्तीपुर में गर्लप्रेंड से मिलने पहुंचा था युवक, लड़की के घरवालों ने मारपीट कर आंख पर डाला तेजाब
Sat, 01 Apr 2023 04:35 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 01 Apr 2023 04:35 PM IST
सार
समस्तीपुर में प्रेमी से मिलने पहुंचे युवक पर एसिड अटैक हुआ है। प्रेमिका के घर वालों ने न सिर्फ उसे बेरहमी से पीटा बल्कि उसकी आंखों में एसिड डाल दिया। युवक की हालत गंभीर है। उसका चेहरा झुलस गया है।
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने तेजाब फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर में प्रेमी से मिलने पहुंचे युवक पर एसिड अटैक हुआ है। प्रेमिका के घर वालों ने न सिर्फ उसे बेरहमी से पीटा बल्कि उसकी आंखों में एसिड डाल दिया। युवक की हालत गंभीर है। उसका चेहरा झुलस गया है। अस्पताल में वह मौत से जंग लड़ रहा है। समस्तीपुर के डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे पटना रेफर कर दिया है। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा गांव की है। जख्मी युवक की पहचान रोसड़ा के ही खैरा गांव निवासी अजबलाल महतो के 20 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
गांव में रामनवमी के मेला देखने निकला था
परिजनों का कहना है कि संजीत रामनवमी का मेला बटहा गांव स्थित अपने ननिहाल आया था। शुक्रवार रात में वह अपने दोस्तों के साथ गांव में रामनवमी के मेला देखने निकला था। कुछ लोगों ने संजीत को पकड़ अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद अपने घर ले जाकर पहले बेरहमी पीटा, उसके बाद उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इधर, स्थानीन लोगों का कहना है कि संजीत अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान उसे घरवालों ने पकड़ लिया। इसके बाद वह भागने की कोशिश करने लगा तो उसकी पिटाई कर दी और तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन
लड़की के घर से बरामद हुई युवक की बाइक
रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण युवक ने अभी बयान नहीं दिया है। परिजन ने भी आवेदन नहीं दिया है। हालांकि अब तक जो जांच में बात सामने आई है उससे यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। युवक की बाइक गांवी की एक लड़की के घर से बरामद हुई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिस लड़की के घर से सामने से पीड़ित की बाइक बरामद हुई, वहां के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित के कॉल डिटेल्स को भी खंगाला जा रहा है। घटना के पीछे-पीछे कौन कौन हैं इसका पता लगाया जा रहा है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन