{"_id":"650419ed3244d2fa6704cd50","slug":"bihar-a-teenager-was-stabbed-to-death-in-motihari-after-the-incident-the-body-was-thrown-on-the-roadside-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मोतिहारी में किशोर की हुई चाकू गोदकर हत्या, घटना के बाद शव को फेंका सड़क के किनारे, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मोतिहारी में किशोर की हुई चाकू गोदकर हत्या, घटना के बाद शव को फेंका सड़क के किनारे, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 15 Sep 2023 02:17 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:17 PM IST
सार
बिहार के मोतिहारी में अज्ञात किशोर चाकू गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अपराधी ने शव को सड़क के किनारे फेंका। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अज्ञात किशोर की हत्या के बाद शव को फेंका सड़क के किनारे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी में एक अज्ञात किशोर की चाकू गोदकर हत्या करने के बाद शव को सड़क के किनारे फेंक दिया है। सुबह खेत की ओर जाने वाले ग्रामीणों ने देख कर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस के दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने में जुटी है। घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र के तेजपुरवा पंचायत के अहिरौलिया छ्ठु साह के पोखर के पास की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव के कुछ लोग खेत की ओर जा रहे थे। इस बीच उनकी नजर सड़क किनारे पड़े 15 वर्षीय किशोर के खून से लतपत शव पर पड़ी। सभी शव को देखकर डर गये और इसकी सूचना पहाड़पुर थानाध्यक्ष अंबेश कुमार को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर शव की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
रात को हत्या होने का शक
शव को देखने से लग रहा है कि युवक की कही और हत्या कर शव को यहां पर ला कर फेंका गया है। आसपास के लोग उसकी पहचान नहीं कर पा रहे हैं। दूसरा पहलू सामने आया है कि हत्या हुए काफी समय बीत गया है। जिसकी जांच अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पहाड़पुर थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि सड़क किनारे एक 15 वर्षीय किशोर का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंच कर शव की पहचान कराने के लिए उसके फोटो को सोशल मीडिया पर डाला गया है। साथ ही एफएसएल की टीम को बुलाई जा रही हैं। ताकि हत्या की जांच अच्छे तरीके से हो सके ।