Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: A speeding truck ran over a retired teacher riding a motorcycle

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक को कुचला, मौके पर मौत; लोगों ने किया सड़क जाम

Wed, 25 Nov 2026 06:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Nov 2026 06:53 PM IST
सार

किशनगंज के NH-327E स्थित चोपड़ा बखारी चौक पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक युसूफ आलम की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने हाईवे जाम कर स्पीड ब्रेकर और अंडरपास निर्माण की मांग की।

विज्ञापन
Bihar: A speeding truck ran over a retired teacher riding a motorcycle
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के किशनगंज जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-327ई पर चोपड़ा बखारी चौक के पास बुधवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चौक पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

विज्ञापन

मृतक की पहचान बहादुरगंज प्रखंड के लौचा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक युसूफ आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर है।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष इजहार आलम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक के संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया और चौक पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। लोगों का कहना था कि इस चौक से वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इस दौरान काफी देर तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

कई हादसों के बाद अंडरपास बनाने की मांग
मुखिया तनवीर आलम ने बताया कि चोपड़ा बखारी चौक पर अब तक कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। यह चौक बेहद खतरनाक बन गया है। यहां न तो स्पीड ब्रेकर है और न ही पैदल सड़क पार करने की सुरक्षित व्यवस्था है। उन्होंने जिला प्रशासन से चौक पर जल्द अंडरपास बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि अंडरपास बनने से भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सकेगा और लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed