{"_id":"640d5e222b8fe7566c0be2a3","slug":"bihar-a-sand-laden-truck-collided-with-an-auto-going-for-ganga-bath-two-killed-and-9-injured-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गंगा स्नान के लिए जा रहे ऑटो को बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गंगा स्नान के लिए जा रहे ऑटो को बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत 9 घायल
Sun, 12 Mar 2023 10:37 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:37 AM IST
सार
जमुई में ऑटो व ट्रक की टक्कर में चालक और एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना लखीसराय मुख्य मार्ग के अंबा गांव के पास की है। मृतकों में सोनो थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव निवासी सोखो रजक के पुत्र जद्दु रजक और राजकुमार यादव की पुत्री निशा कुमारी है।
विज्ञापन
: गंगा स्नान के लिए जा रहे ऑटो को बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर
- फोटो : अमार उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई में ऑटो व ट्रक की टक्कर में चालक और एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना लखीसराय मुख्य मार्ग के अंबा गांव के पास की है। मृतकों में सोनो थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव निवासी सोखो रजक के पुत्र जद्दु रजक और राजकुमार यादव की दो वर्षीय पुत्री निशा कुमारी है। जबकि घायलों में राजकुमार यादव, शांति देवी, पंकज यादव, सुखदेव यादव, भुसिया देवी, बेनी यादव, सतीश कुमार(8), सचिन कुमार(9) और एक अन्य चालक किशन पंडित शामिल हैं।
विज्ञापन
गंगा स्नान के लिए जा रहे थे हथिदह
परिजनों का कहना है कि दोनों मृतक और सभी घायल एक ही परिवार के हैं। परिजनों के अनुसार ऑटो में लगभग 11लोग सवार थे जो गंगा स्नान के लिए हाथीदह जा रहे थे। जैसे ही ऑटो जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित अंबा गांव के पास पहुंची तभी बालू घाट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दिया। ठोकर मारते हुए ट्रक तीव्र गति से वहां से फरार हो गया। इस घटना में ऑटो पर सवार 11 लोगों में दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया। जबकि बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन