पटना: पुलिस की शर्मनाक करतूत बच्चे पर फेंकी चाय से भरी केतली, कब होगी कार्रवाई?
- दुकानदार ने चाय और सिगरेट के पैसे देने की मांग की तो पुलिस वाले आगबबूला हो गए
- गर्म केतली से दुकानदार के मासूम भतीजे के दोनों पांव पूरी तरह जल गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना में एक पुलिसकर्मी द्वारा चाय बेचने वाले लड़के पर गर्म दूध फेंकने का मामला सामने आया। पटना के सिटी एसपी (सेंट्रल) अंबरीश राहुल ने कहा कि इस मामले में पुलिसकर्मी पर लगे आरोप की जांच की जा रही है। इस संबंध में एक वीडियो वायरल हो गया है। आरोप साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी।
An investigation is being done over the allegation that a policeman had thrown hot milk on a boy tea vendor. A video of the incident has gone viral. Will take action if the allegation is proved: Ambrish Rahul, City SP (Central) Patna pic.twitter.com/cwwgsrceMr
— ANI (@ANI) August 31, 2021विज्ञापन
यह है पूरा मामला
बिहार में पुलिस की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। पटना के हड़ताली मोड़ के नजदीक 12 साल के मासूम बच्चे पर चाय की गरम केतली फेंक देने का आरोप पुलिसवालों पर लगा है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना के हड़ताली मोड़ के पास स्थित पंत भवन के पास चाय की दुकान है। जहां श्री कृष्ण पुरी थाने की पुलिस बोलेरो से पहुंची। उसमें से चार-पांच पुलिसवाले उतरे और चाय मांगी।
इसके बाद सिगरेट देने को कहा। जब दुकानदार ने चाय और सिगरेट के पैसे देने की मांग की तो पुलिस वाले आगबबूला हो गए। उनमें से दो सिपाहियों ने मासूम के चाचा को लाठी से पीट दिया। उसके बाद चूल्हे पर चढ़ी चाय की केतली को पैर से मार गिरा दिया।
गर्म केतली से दुकानदार के मासूम भतीजे के दोनों पांव पूरी तरह जल गए। बच्चा चीखता रहा, लेकिन पुलिस वालों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। वे वहां से गाड़ी में बैठकर आराम से निकल गए।