फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: A middle-aged man raped a girl student in Patna, police arrested

Bihar : पटना में घर लौट रही छात्रा के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 May 2023 11:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 25 May 2023 11:07 PM IST
सार

पटना में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता का मेडिकल जांच कराया है। घटना दानापुर थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन
Bihar: A middle-aged man raped a girl student in Patna, police arrested
पटना में छात्र के साथ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता का मेडिकल जांच कराया है। घटना दानापुर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


घर लौटने के क्रम में बहला कर ले गया 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सगुना मोड़ निवासी 14 वर्ष की एक स्कूली छात्रा गुरुवार को सुबह बाजार के लिए निकली थी। बाजार से लौटने के दानापुर नया टोला निवासी 
विज्ञापन

 एक व्यक्ति छात्रा को बहला-फुसलाकर दूसरे जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के कई घंटे बाद घर लौटी पीड़ित लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत दानापुर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार 
घटना के संबंध में दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिनव घीमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की उम्र लगभग 14 वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में यह बताया है कि उसके साथ एक व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के बाद शुक्रवार को उसका 164 का बयान दानापुर व्यवहार न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed