फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: A constable posted in Sitamarhi shot himself, died on the spot

Bihar : बिहार पुलिस ने जवान ने किया सुसाइड, एक सप्ताह पहले ट्रांसफर हुआ था; सर्विस रिवॉल्वर से किया ऐसा

Tue, 30 May 2023 08:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 30 May 2023 08:34 AM IST
सार

सीतामढ़ी जिला बल के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस लाइन के सभी पुलिसकर्मी हैरान हैं। एक सप्ताह पहले ही उसका तबादला यहां हुआ था। जब से आया था, काफी परेशान रहता था। 

विज्ञापन
Bihar: A constable posted in Sitamarhi shot himself, died on the spot
बिहार पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीतामढ़ी जिला बल के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना पुलिस लाइन की है। जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद से जिला पुलिस बल में हड़कंप मचा गया। देखते ही देखते पुलिसलाइन में पुलिसकर्मी और अधिकारियों की भीड़ लग गई। पुलिसकर्मी छानबीन में जुट गई। सोमवार की देर रात एसपी मनोज कुमार तिवारी ने मामले के जांच का आदेश दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सिपाही ने ऐसा कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक पुलिसकर्मी कार्तिक कुमार खगड़िया जिले का रहने वाला है, जो बीते छह माह से मेहसौल ओपी में पैंथर मोबाइल में तैनात था।

विज्ञापन


सुसाइड का कारण अबतक स्पष्ट नहीं 
कार्तिक ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। उसके साथ रहने वाले जवानों के अनुसार एक सप्ताह पूर्व कार्तिक को पुलिस लाइन के लिए तबादला कर दिया गया था। साथ ही बीते कुछ माह से पारिवारिक मामले को लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। इसी बीच आज अपने परिवार के लोगों से फोन पर बातचीत की और खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


कुछ कहने से परहेज कर रहे अधिकारी
हालांकि, इस घटना पर कोई पुलिस अधिकारी या पुलिसकर्मी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। वहीं एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार्तिक की मौत की खबर सुनकर वह मंगलवार अहले सुबह खगड़िया से सीतामढ़ी पहुंचे। परिवार वालों का कहना है कार्तिक ने ऐसा क्यों किया यह समझ नहीं आ रहा है। मामले की जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed