बिहार: स्कूल बिल्डिंग में घुसी बेकाबू गाड़ी, 9 छात्रों की मौत, 24 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना हुई है। घटना में 9 लोगों की जान गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, एक स्कूल की इमारत में अनियंत्रित वाहन जा घुसा। जिसने 33 लोगों को कुचला डाला।
मरने वालों में 7 स्टूडेंट्स भी शामिल हैं। हादसे में 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीन स्टूडेंट्स की हालत गंभीर बताई जा रही है।घायलों में स्थानीय लोग भी शामिल हैं। हादसे का शिकार बने छात्र स्कूल की छुट्टी के बाद घर के लिए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार घटना मुजफ्फरपुर जिले के झपहा के धर्मपुर गांव की है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे को अंजाम देने वाला आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
#Bihar: Nine students dead, 24 injured after a vehicle rammed into a school building in Muzaffarpur
— ANI (@ANI) February 24, 2018
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना में मारे गए छात्रों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। जिसके बाद देर शाम अस्पताल में भर्ती बच्चों के परिजनों से मिलने पहुंचे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुशील मोदी कहीं नजर नहीं आ रहे। वह दोनों आरोपी को बचाना चाह रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री को मानवीय संवेदना के आधार पर पीड़ितों से मिलना चाहिए। साथ ही कहा कि नीतीश सरकार बताए कि मुजफ्फरपुर सड़क हादसे में क्या कार्यवाही कर रहे हैं।