फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar, 70-year-old man found hanging in Koransarai police station computer room, SHO suspended

बिहार: थाने के कंप्यूटर कक्ष में लटका मिला 70 साल का बुजुर्ग, बेटे ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, SHO निलंबित

Thu, 17 Nov 2022 02:42 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 17 Nov 2022 02:42 PM IST
सार

हिरासत में मौत के बारे में पता चलने पर स्थानीय लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए। उन्होंने मृतक के लिए न्याय की मांग को लेकर डुमरांव-विक्रमगंज मार्ग को दो से तीन घंटे तक जाम कर दिया

विज्ञापन
Bihar, 70-year-old man found hanging in  Koransarai police station computer room, SHO suspended
बिहार पुलिस ( सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार के बक्सर स्थित कोरानसराय पुलिस थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब कंप्यूटर कक्ष में  70 साल के एक बुजुर्ग का पंखे से लटका शव मिला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस के इस रवैये के बाद इलाके में कुछ लोगों ने प्रदर्शन भी किए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निलंबित
वहीं पत्रकारों से बात करते हुए, जिला पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने कहा कि थाना प्रभारी (एसएचओ) जुनैद आलम को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान बक्सर के कोपवा गांव निवासी यमुना सिंह के रूप में हुई है। एसपी ने कहा कि हम फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि आदमी की मौत किस वजह से हुई। 
विज्ञापन


मामूली मारपीट के बाद बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया था
एक जिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों के बीच मामूली मारपीट के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए बुजुर्ग को पुलिस थाने के एक कंप्यूटर कक्ष में रखा गया था। अधिकारी ने कहा कि वह कमरे के छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया। उन्होंने बताया कि सिंह को नीचे उतारा गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर उतरे लोग, बेटे ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
इस बीच, हिरासत में मौत के बारे में पता चलने पर स्थानीय लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए। उन्होंने मृतक के लिए न्याय की मांग को लेकर डुमरांव-विक्रमगंज मार्ग को दो से तीन घंटे तक जाम कर दिया। वहीं मृतक के बेटे अरुण सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि मेरे पिता की हिरासत में मौत पुलिस की प्रताड़ना के कारण हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed