फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar 500 Tonne Iron Bridge Stolen case: Police arrested six people including RJD leader

500 टन का पुल चोरी मामला: राजद नेता समेत छह गिरफ्तार व तीन हिरासत में, गैस कटर भी बरामद 

Sun, 10 Apr 2022 12:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 10 Apr 2022 12:10 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, सिंचाई विभाग के मौसमी कर्मचारी अरविंद कुमार, राजद नेता शिवकल्याण भारद्वाज, चंदन कुमार, सचिदानंद सिंह, मनीष कुमार, गोपाल कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Bihar 500 Tonne Iron Bridge Stolen case: Police arrested six people including RJD leader
बिहार में 500 टन का पुल चोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले में 500 टन के पुल चोरी मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक राजद नेता भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से गैस कटर भी बरामद किया है। जांच के लिए बनी एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ शशि भूषण ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सिंचाई विभाग के मौसमी कर्मचारी अरविंद कुमार, राजद नेता शिवकल्याण भारद्वाज, चंदन कुमार, सचिदानंद सिंह, मनीष कुमार, गोपाल कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी अरविंद के ही वाहन से पुल के सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया गया था।  

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
बिहार के रोहतास जिले में शनिवार को चोरी का एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया था। यहां नकली अधिकारी बनकर आए चोरों ने तीन दिन में 60 फीट लंबे और 500 टन वजनी लोहे का पुल ही गायब कर दिया। मजेदार बात यह है कि चोरों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से ही पुल कटवाया और गाड़ियों में भरकर उसका लोहा चुरा ले गए। पूरा मामला नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर का है। यहां आरा कैनाल नहर पर 1972 के आसपास लोहे का पुल बनाया गया था। इसी पुल को तीन दिन में चोरों ने चालाकी से कटवाया और फिर इसका लोहा ट्रकों में भरकर नौ दो ग्यारह हो गए। इस पुल को कटवाने में बुलडोजर, गैस कटर का भी इस्तेमाल होता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गांव को लिया झांसे में 
चोरों ने इतनी चालाकी से इस घटना को अंजाम दिया कि ग्रामीण से लेकर स्थानीय कर्मचारी तक झांसे में आ गए। वे सिंचाई विभाग के अधिकारी बनकर गांव पहुंचे थे और विभागीय आदेश बताकर पुल को कटवाना शुरू कर दिया। इस तरह लगभग 60 फीट लंबा और 12 फीट ऊंचा लोहे का पुलिस चोरी हो गया। ग्रामीण कई बार लोहे का पुल हटवाने का आवेदन दे चुके थे। चोरों ने इसी आवेदन का सहारा लिया और ग्रामीणों को इस भरोसे में लिया कि, वे उनके आवेदन के बाद विभागीय आदेश पर पुल हटाने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed