फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 4 youths of Samastipur died in Nepal; Five friends had gone for a walk, the car fell into the ditch

Bihar : समस्तीपुर के 4 युवक की नेपाल में मौत; कार से घूमने जा रहे पांचों दोस्त, अचानक हाईवे पर हुआ ऐसा...

Thu, 13 Apr 2023 09:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 13 Apr 2023 09:28 AM IST
सार

मृत्युंजय ने इसी साल जनवरी में नई कार खरीदी थी। कई दिन से उसके दोस्त नेपाल घूमने का प्लान बना रहे थे। मंगलवार को पांचों ने नेपाल घूमने जाने की बात कही। रात में पांचों कार से निकल गए। नेपाल में अचानक कार 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन
Bihar: 4 youths of Samastipur died in Nepal; Five friends had gone for a walk, the car fell into the ditch
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल में बड़ा हादसा हुआ है। इसमें बिहार के समस्तीपुर के 4 युवक की मौत हो गई। पांचों दोस्त थे। पांचों कार (BR 06 DD 0687) से काठमांडू जा रहे थे। बगमती प्रदेश के सिन्धुली जिला स्थित कमलामाई नगरपालिका वार्ड संख्या 3 में उनकी गार्डी बीपी हाईवे पर गढी गेट के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि 4 की मौत पर हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सड़क से 500 मीटर नीचे खाई में गाड़ी के नीचे फंसे शव को निकालने के लिए पुलिस ने नेपानी सेना की मदद ली। सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों शवों को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
इधर, एक घायल युवक को पुलिस अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन, उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी की जांच तो पता चला कि यह मृत्युंजय कुमार नाम के शख्स के नाम से रजिस्टर्ड है। वह समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के फूल्हारा गांव निवासी था। उसके दोस्तों की पहचान भागीरथपुर के वार्ड 8 निवासी अभिषेक ठाकुर, मथुरापुर निवासी राजेश कुमार सिंह, विकास नगर निवासी मुकेश चौधरी के रूप में हुई। मरने वाले सभी उम्र 35 से 40 साल के बीच के थे। 
विज्ञापन


जनवरी में मृत्युंजय ने खरीदी थी नई कार
परिजनों का कहना है कि मृत्युंजय ने इसी साल जनवरी में नई कार (टिगोर) खरीदी थी। कई दिन उसे उसके दोस्त नेपाल घूमने का प्लान बना रहे थे। मंगलवार को पांचों ने नेपाल घूमने जाने की बात कही। रात में पांचों एक ही कार से निकल गए। कमलामाई में उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मृत्युजंय, अभिषेक, राजेश और मुकेश की घटनास्थल पर ही जान चली गई। वहीं धर्मेंद का अस्पताल में इलाज चल रहा। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा है। समस्तीपुर पुलिस का कहना है कि नेपाल पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई पूरी कर दी गई है। चारों की लाश आज समस्तीपुर पहुंच जाएगी। इसके बाद अंतिम संस्कार होगा। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed