फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 25 injured in Muzaffarpur temple because of stampede

बिहार: मुजफ्फरपुर स्थित मंदिर में जलाभिषेक के दौरान मची भगदड़, 25 लोग घायल

Mon, 13 Aug 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Updated Mon, 13 Aug 2018 01:12 PM IST
Bihar: 25 injured in Muzaffarpur temple because of stampede

बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित गरीबनाथ मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मचने से 25 लोग घायल हो गए। जिनमें कांवड़ियों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सावन का तीसरा सोमवार होने की वजह से मंदिर में करीब 2 लाख श्रद्धालु दर्शन करने आए थे। तभी जलाभिषेक के दौरान वहां भगदड़ मच गई।


 


जानकारी के मुताबिक यहां सावन के समय लाखों की संख्या में लोग आते हैं। इससे पहले राज्य सरकार ने भी तमाम दावे किए थे लेकिन सोमवार सुबह हुए इस हादसे से पता चल गया कि प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन


घायलों का इलाज मुखर्जी सेमिनार स्थित मिनी अस्पताल में चल रहा है। यह मंदिर शहर के हरि सभा चौक के पास स्थित है। भीड़ को कई बार अनियंत्रित होता देख पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी कांवड़ियों से शांतिपूर्वक जलाभिषेक करने की अपील कर रहे हैं।


सुबह 4 बजे के बाद से कई बार भीड़ के अनियंत्रित होने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। फिलहाल वहां पुलिसकर्मी मौजूद हैं और दोबारा ऐसा न हो इस बात का ध्यान रखा जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed