फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 24 people including children and women fell ill after eating fish and rice in Bhojpur; food poisoning

Bihar News : तिलक समारोह में मछली-भात खाने से बच्चों और महिलाओं समेत 24 लोग बीमार, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Sat, 20 Apr 2024 01:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 Apr 2024 01:08 PM IST
सार

उमाशंकर ने बताया कि भोराही टोला निवासी बिमल यादव के पुत्र अजय यादव का तिलक समारोह था। इसमें शुक्रवार को तिलक में सभी लोग शामिल होने के लिए आए थे। 

विज्ञापन
Bihar: 24 people including children and women fell ill after eating fish and rice in Bhojpur; food poisoning
सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया पंचायत के भोराही टोला में तिलक समारोह का खाना खाने से महिलाओं और बच्चों समेत करीब 24 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए आननफानन में आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


बीमार लोगों में भोराही टोला निवासी सविता देवी, प्रभावती देवी, पूजा देवी, विमल यादव, संजू देवी, रिया कुमारी, जबकि आयर थाना क्षेत्र के बरनांव गांव निवासी निशा कुमारी, गर्जन यादव, सीमा कुमारी, मोटरी देवी, वीर बहादुर यादव, असदन गांव निवासी विजेश्वर यादव, चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर गांव निवासी संगीता कुमारी, मानती देवी, आयुष कुमार, पिंटू कुमार, नीतू देवी शामिल हैं।
विज्ञापन


बच्चे, बूढ़े और कई महिलाएं भी शामिल हैं
उमाशंकर ने बताया कि भोराही टोला निवासी बिमल यादव के पुत्र अजय यादव का तिलक समारोह था। इसमें शुक्रवार को तिलक में सभी लोग शामिल होने के लिए आए थे। इसके बाद शुक्रवार की रात सभी लोगों को मछली-भात और मिठाई परोसी गई थी। इसके बाद अचानक सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या दो दर्जन से ज्यादा हो गई। इसमें बच्चे, बूढ़े और कई महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्टी, दस्त और पेट में दर्द की शिकायत है
इसके बाद सभी लोगों को इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। वहां से फिर सभी बीमार मरीजों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। रिश्तेदार ने बताया कि कई लोगों ने सिर्फ मिठाई खाई थी और कुछ लोगों ने मछली चावल भी खाया था। लेकिन तबीयत किस से बिगड़ी है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं डॉक्टर सुजीत ने बताया कि सभी बीमार लोगों की स्थिति पहले से सामान्य है। फूड प्वाइजनिंग होने के चलते उल्टी, दस्त और पेट में दर्द की शिकायत है। लेकिन सभी लोगों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। कुछ लोगों को ऑब्जर्वेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed