फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 20 bighas of land donated for a medical college in Aurangabad; obstacle to construction cleared.

बिहार: औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज के लिए 20 बीघा जमीन दान, निर्माण की बाधा दूर; मिली बड़ी सौगात

Tue, 06 Oct 2026 08:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 06 Oct 2026 08:49 PM IST
सार

औरंगाबाद के देव प्रखंड स्थित पातालगंगा में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए पातालगंगा ट्रस्ट ने करीब 20 बीघा जमीन दान की है। जमीन की रजिस्ट्री पूरी होने के साथ निर्माण की बाधा दूर हो गई है। इससे स्थानीय और सीमावर्ती क्षेत्रों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
Bihar: 20 bighas of land donated for a medical college in Aurangabad; obstacle to construction cleared.
जिला निबंधन कार्यालय, औरंगाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव प्रखंड के प्रसिद्ध पातालगंगा में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए पातालगंगा ट्रस्ट ने करीब 20 बीघा जमीन दान की है। जिला निबंधन कार्यालय, औरंगाबाद में जिला अवर निबंधक-सह-विशेष विवाह पदाधिकारी के समक्ष ट्रस्ट की ओर से पूज्य महंत आदित्य ब्रह्मचारी ने सिविल सर्जन, औरंगाबाद के नाम जमीन की रजिस्ट्री कर दी।

विज्ञापन

भूमि की रजिस्ट्री पूरी होने के साथ ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण में आ रही जमीन से जुड़ी बाधा दूर हो गई है। रजिस्ट्री के दौरान औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, एडीएम अनुग्रह नारायण सिंह, सिविल सर्जन, सदर एसडीएम गौरव सिंह, राकेश सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

भूमि दान से निर्माण की बाधा दूर
जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने पातालगंगा ट्रस्ट और पूज्य महंत आदित्य ब्रह्मचारी का आभार जताया। उन्होंने भूमि दान को जनहित में महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि यह भावी पीढ़ियों के लिए भी यादगार रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान पातालगंगा में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की थी। लंबे समय से भूमि उपलब्धता और अन्य प्रशासनिक स्तरों पर अड़चनें थीं, जिन्हें अब दूर कर लिया गया है। प्रशासन अब जल्द ही निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

स्थानीय लोगों को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
मेडिकल कॉलेज बनने से औरंगाबाद जिले के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी। अभी बेहतर इलाज के लिए मरीजों को गया और पटना जैसे शहरों का रुख करना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा यहां चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे, रोजगार के साधन बढ़ेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

पड़ोसी जिलों और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों को भी लाभ
पातालगंगा में मेडिकल कॉलेज बनने का लाभ केवल औरंगाबाद जिले तक सीमित नहीं रहेगा। बिहार के सीमावर्ती जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद है। भूमि दान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलेवासियों को अब परियोजना के जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed