फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   4 playing children lost consciousness one girl died three condition critical aurangabad bihar news

बिहार: औरंगाबाद में खेत के पास खेल रहे चार बच्चे अचानक बेहोश, एक बच्ची की मौत; तीन की हालत गंभीर

Tue, 06 Oct 2026 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 09:35 PM IST
सार

औरंगाबाद के पीतंबरा गांव में खेत के पास खेल रहे चार बच्चे अचानक बेहोश हो गए। इलाज के दौरान मुस्कान कुमारी की मौत हो गई। तीन बच्चों की हालत गंभीर है। जहरीले कीड़े या जीव के काटने की आशंका जताई जा रही है।

 

विज्ञापन
4 playing children lost consciousness one girl died three condition critical aurangabad bihar news
इलाजरत बच्चें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के आंजन थाना क्षेत्र के पीतंबरा गांव में मंगलवार को खेत में काम कर रहे परिजनों के पास खेल रहे चार बच्चे अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन सभी बच्चों को इलाज के लिए मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी को औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मुस्कान कुमारी की मौत हो गई। वहीं तीन बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। वहां तीनों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

मृत बालिका की पहचान पीतंबरा गांव निवासी सहेंद्र रिकियासन की पुत्री मुस्कान कुमारी (6) के रूप में हुई है। हालांकि, परिजनों की ओर से उसकी उम्र चार वर्ष भी बताई गई है। बेहोश हुए अन्य बच्चों में मुस्कान का छोटा भाई सत्यम कुमार (5), सूरज कुमार (4) और सोहराई रिकियासन उर्फ मुन्ना रिकियासन का पुत्र भोलू कुमार (6) शामिल हैं। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेलते-खेलते अचानक बेहोश हुए बच्चे
मृत बालिका के पिता सहेंद्र रिकियासन ने बताया कि घर के सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान चारों बच्चे खेत के पास ही एक साथ खेल रहे थे। खेलते समय अचानक चारों बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक एक-एक कर सभी बच्चे बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद परिजन आनन-फानन में बच्चों को मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल में बच्ची की मौत
औरंगाबाद सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों बच्चों का इलाज शुरू किया। इसी दौरान मुस्कान कुमारी ने दम तोड़ दिया। वहीं डॉक्टरों ने अन्य तीन बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया। तीनों का वहां इलाज जारी है।

मुंह से निकल रहा था झाग, जहरीले जीव के काटने की आशंका
बच्चों के अचानक बेहोश होने के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। परिजनों के अनुसार, अस्पताल ले जाने के दौरान बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि खेलने के दौरान किसी जहरीले कीड़े या जीव ने बच्चों को काट लिया होगा। जिस स्थान पर बच्चे खेल रहे थे, उसके पास धान के खेत भी हैं। आशंका है कि बच्चे खेलते-खेलते खेत की ओर चले गए होंगे, जहां किसी विषैले कीट या जीव ने उन्हें डस लिया। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

पोस्टमार्टम कराए बिना शव लेकर घर गए परिजन
मुस्कान की मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए। बच्ची की मौत से परिवार में हाहाकार मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

एक साथ चार बच्चों के अचानक बेहोश होने की घटना से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की वास्तविक वजह चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जानकारी मिलने पर आंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed