{"_id":"5d824bb38ebc3e012d67f991","slug":"bihar-18-people-killed-in-24-hours-due-to-thunderbolt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : बारिश के दौरान बिजली गिरने से 24 घंटों में 18 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : बारिश के दौरान बिजली गिरने से 24 घंटों में 18 लोगों की मौत
Wed, 18 Sep 2019 08:52 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 18 Sep 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
बिहार में बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आकर पिछले 24 घंटों के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वज्रपात की चपेट में आकर प्रदेश के गया और कैमूर जिले में तीन-तीन, पूर्वी चंपारण, सिवान, भोजपुर, अरवल और पटना में दो-दो, कटिहार और जहानाबाद जिला में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार की राजधानी पटना में 94.4 मिमी, दरभंगा में 75.2 मिमी, डेहरी में 59.6 मिमी, फारबिसगंज में 51.4 मिमी, छपरा में 44.6 मिमी, सुपौल में 39.1 मिमी, मुजफ्फरपुर में 21.4 मिमी, गया में 4.8 मिमी, पूर्णिया में 3.3 मिमी और भागलपुर में 1.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन