{"_id":"5e315bbd8ebc3e4b403b2c34","slug":"bihar-15-people-injured-in-violent-clash-between-caa-nrc-protesters-and-supporters-in-sitamarhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सीतामढ़ी में सीएए-एनआरसी के प्रदर्शनकारियों और समर्थकों के बीच हिंसक झड़प में 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सीतामढ़ी में सीएए-एनआरसी के प्रदर्शनकारियों और समर्थकों के बीच हिंसक झड़प में 15 लोग घायल
Wed, 29 Jan 2020 03:47 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 29 Jan 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
सीतामढ़ी में सीएए-एनआरसी समर्थकों और प्रदर्शनकारियो के बीच झड़प
- फोटो : ANI
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए ) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग से लेकर लखनऊ के घंटाघर पर इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, बिहार के सीतामढ़ी में सीएए और एनआरसी को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें 15 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दरअसल, राज्य के सीतामढ़ी जिले में एक गुट सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरा गुट इसके समर्थन में रैली निकाल रहा था। तभी दोनों गुट किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। पुलिस ने बताया कि दोनों गुटों के बीच लात-घूंसे और लाठी-डंड़े चलने लगे जिससे इस घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
#WATCH Bihar: A clash broke out between two groups - one protesting against #CitizenshipAmendmentAct & National Register of Citizens (NRC) and the other supporting it, in Sitamarhi today. 15 people were injured in the clash. Police personnel have now been deployed in the area. pic.twitter.com/WDvib4BcAR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 29, 2020
दोनों गुटों के बीच हुए इस झड़प के कारण इलाके में तनाव का माहौल हैं, जिसके चलते इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।