फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar:50 children of middle school in Munger fall ill, condition deteriorates after giving de-worming pills

बिहार : भागलपुर और मुंगेर में 80 बच्चे बीमार, भूखे पेट कृमि नाशक दवा देने से बिगड़ी हालत, परिजन भड़के

Fri, 22 Apr 2022 02:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 22 Apr 2022 02:48 PM IST
सार

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार 15 बच्चे बीमार हुए हैं, जबकि मीडिया रिपोर्टों में इनकी संख्या 50 से ज्यादा बताई गई है।

विज्ञापन
Bihar:50 children of middle school in Munger fall ill, condition deteriorates after giving de-worming pills
शाह जुबैर मिडिल स्कूल घोरघाट मुंगेर - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मुंगेर जिले के घोरघाट के एक सरकारी स्कूल के 15 बच्चे बीमार हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाह जुबैर मिडिल स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि कृमिनाशक गोलियां देने के बाद इन बच्चों की सेहत बिगड़ गई। ऐसी ही घटना भागलपुर के स्कूल में भी हुई। वहां 30 बच्चों के बीमार होने की खबर है। कुछ बच्चों को बेहोश होने के कारण ऑक्सीजन देना पड़ी। 

विज्ञापन

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुंगेर में 15 बच्चे बीमार हुए हैं, जबकि मीडिया रिपोर्टों में इनकी संख्या 50 से ज्यादा बताई गई है। दवा देते ही बच्चों को तकलीफ हो गई, इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सिविल सर्जन ने सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई है। 

विज्ञापन

बिहार में शुक्रवार को कृमि दिवस मनाया जा रहा है, जिसको लेकर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है। इसके अंतर्गत शुक्रवार सुबह मुंगेर जिले के शाह जुबैर स्कूल में भी बच्चों को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने दवा दी थी। दवा खाने के कुछ ही देर बाद बच्चे बेहोश होने लगे। वहीं, ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो सभी स्कूल पहुंच गए और बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. आनंद शंकर शरण सिंह के अनुसार कृमि दिवस के मौके पर सभी स्कूलों में एल्बेंडाजोल की दवा दी गई थी। इसी दौरान बरियारपुर प्रखंड के उक्त स्कूल में 50 बच्चे दवा पीने से बीमार हो गए। इसके बाद सभी बच्चों को बरियारपुर पीएचसी में लाकर इलाज किया जा रहा है और सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। स्कूल के शिक्षकों को निर्देश दिया गया था कि मध्याह्न भोजन के बाद ही बच्चों को उल्टी की दवा के साथ कृमि की दवा देना है, लेकिन बच्चों को भूखे पेट ही दवा दे दी गई। इसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।



भागलपुर में हंगामा, नर्स को बंधक बनाया, शिक्षक भागे
भागलपुर के स्कूल में बच्चों के बीमार होने के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। नर्स रंजीता कुमारी को बंधक बना लिया, जबकि शिक्षक भाग खड़े हुए। नर्स के साथ मारपीट की भी खबर है। भागलपुर के नाथनगर प्रखंड के अजमेरीपुर मिडिल स्कूल में यह घटना हुई। 30 बच्चों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नाथनगर में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी स्कूल पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed