फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 14-year-old cousin raped an 18-month girl; Vicious raised the volume of TV to suppress the crying

Bihar : 18 माह की बच्ची से 14 साल के चचेरे भाई ने किया रेप; शातिर ने रोने की आवाज दबाने को टीवी की आवाज बढ़ाई

Sun, 12 Mar 2023 10:22 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 12 Mar 2023 10:22 AM IST
सार

Newborn raped by relative : कानून उसे जुवेनाइल एक्ट का लाभ देगा, क्योंकि उसकी उम्र 14 साल है। लेकिन, उसने कितना बड़ा और सुनियोजित अपराध किया है- यह जानिए। उसे पता है कि अपराध किया है, इसलिए वह फरार है। उसे पता था कि अपराध कर रहा है, इसलिए उसने आवाज दबाने के लिए टीवी की आवाज बढ़ा दी।

विज्ञापन
Bihar: 14-year-old cousin raped an 18-month girl; Vicious raised the volume of TV to suppress the crying
18 महीने की बच्ची से रेप करने वाला 14 साल का उसका चचेरा भाई। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कानून उसे जुवेनाइल एक्ट का लाभ देगा, क्योंकि उसकी उम्र 14 साल है। लेकिन, उसने कितना बड़ा और सुनियोजित अपराध किया है- यह जानिए। उसे पता है कि अपराध किया है, इसलिए वह फरार है। उसे पता था कि अपराध कर रहा है, इसलिए उसने आवाज दबाने के लिए टीवी की आवाज बढ़ा दी। उसने अपनी चचेरी बहन का रेप किया। उसने 18 महीने की अबोध बच्ची का रेप किया। घटना मुजफ्फरपुर के उसी कुढ़नी की है, जो पिछले साल उप-चुनाव के कारण सत्ता-विपक्ष के महायुद्ध से सुर्खियों में था। जुवेनाइल होने के कारण आरोपी की भी पहचान सामने नहीं लाई जा सकती और अबोध बच्ची की तो बिल्कुल नहीं, लेकिन घटना बेहद शर्मनाक और कष्टप्रद है...इसलिए 'अमर उजाला’ इसे सामने ला रहा है।

विज्ञापन


मां-बाप की नजर में नहीं थी अबोध बच्ची
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र में एक गांव की यह खबर यह भी दिखाती है कि घर में बच्चों से भी लड़कियों को कितना खतरा है और किस हद तक सावधानी की जरूरत है। घर के बाहर खेल रही 18 माह की मासूम बच्ची को उसका भाई फुसलाकर घर के अंदर ले गया। टीवी की आवाज बढ़ाई और इंसानियत और रिश्ते को शर्मसार करते हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। करीब 10 मिनट बाद उसे खून से लथपथ मरणासन्न हालत में छोड़ कर भाग गया। माता-पिता उधर पहुंचे तो हालत देखकर आननफानन में उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। वहां से उसे SKMCH भेज दिया गया। बच्चे की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


बच्ची को लहूलुहान करने के बाद हो गया फरार
बच्ची जब दर्द से कराहते हुए लहूलुहान दिखी तो आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। कुढ़नी थाने की पुलिस ने बच्ची के परिजन के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और लड़के की खोज में जुट गई। 18 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण है। बच्ची के पिता ने बताया कि बेटी को खेलते समय उसका चचेरा भाई ले गया था, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। टीवी की आवाज बढ़ाकर गलत काम किया और जब बच्ची की जान पर बन आई तो उसे छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed