{"_id":"67a6d56ce077bd771a0c56ec","slug":"bihar-10-people-burnt-in-gas-cylinder-blast-in-gopalganj-people-had-come-to-extinguish-the-fire-in-the-house-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 10 लोग झुलसे; घर में लगी आग को बुझाने पहुंचे थे लोग, अचानक हुआ विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 10 लोग झुलसे; घर में लगी आग को बुझाने पहुंचे थे लोग, अचानक हुआ विस्फोट
Sat, 08 Feb 2025 09:24 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 08 Feb 2025 09:24 AM IST
सार
आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट कर गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आग में झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम चंपारण के बेतिया में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट में दस किशोर बुरी तरह झुलस गए। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना बगहा पुलिस जिला के देवरिया तरुवनवा पंचायत के भेलाही गांव की है। शुक्रवार को घर में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लग गई। घर के सभी सदस्य बाहर थे। अचानक रसोई गैस का रिसाव होने लगा। इसके बाद आग ने धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। भीषण आग को देखते हुए आसपास के लोग इसे बुझाने पहुंचे। इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर विस्फोट कर दिया। हादसे में 10 लोग झुलस गए।
घटनास्थल पर तुरंत अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। आननफानन में सभी घायलों को इलाज के लिए हरनाटांड़ पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल सामान्य है। झुलसे लोगों की पहचान नंदलाल शाह (56), माधव मिश्रा (13 ), सूरत पंडित (14), सुजीत कुमार (13), सुजीत कुमार (12), अन्नू कुमार (19), वशिष्ठ कुमार (24) नंदकिशोर महतो (55), आदित्य कुमार (12), सुरेंद्र कुमार (22) शामिल हैं।
लोगों का कहना है कि भेलाही गांव निवासी रमाकांत कुशवाहा के झोपड़ी में गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा था, इससे अचानक आग लग गई। इस दौरान रमाकांत कुशवाहा और उनके परिवार मौजूद नहीं थे। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट कर गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति अभी सामान्य है और उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और गैस सिलेंडर के उपयोग में सावधानी बरतने की अपील की है।