फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Big robbery in jewelers shop in broad daylight

Begusarai News: दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी डकैती, विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को मारी गोली

Thu, 21 Dec 2023 01:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Dec 2023 01:47 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां दिनदहाड़े एक रत्न मंदिर ज्वेलर्स में बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया है। वहीं अपराधियों ने एक स्टाफ को भी गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Big robbery in jewelers shop in broad daylight
बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां दिनदहाड़े रत्न मंदिर ज्वेलर्स में बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इस वारदात में अपराधियों ने एक स्टाफ को भी गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना नगर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज स्थित रत्न मंदिर ज्वेलर्स की है। बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिल पर चार हथियारबंद अपराधी आए और रत्न मंदिर ज्वेलर्स की दुकान के अंदर घुस गए। जिसके बाद हथियार के बल पर लूटना शुरू किया। वहीं अंदर में एक कर्मी ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन



पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
बताया जा रहा है कि मनीष कुमार नामक युवक को गोली लगी है। फिलहाल उसे इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसएसपी योगेंद्र कुमार, डीएसपी अमित कुमार सहित कई पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी में जुटी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद पूरा स्वर्ण व्यवसाय पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोशित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed