फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BHRC awarded 18 crore compensation to 708 women in bihar

गर्भाशय निकालने के मामले में 708 महिलाओं को 18 करोड़ का मुआवजा

Wed, 04 May 2016 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
BHRC awarded 18 crore compensation to 708 women in bihar

बिहार के मानवाधिकार आयोग ने राज्य की सात सौ से ज्यादा महिलाओं को 18 करोड़ का मुआवजा देने का निर्णय लिया है। आरोप है कि स्वास्‍थ्य बीमा योजना के तहत साल 2012 में इन महिलाओं का गर्भाशय गलत तरीके से निकाल लिया गया था। डॉक्टरों ने सारा खेल मेडिकल इंश्योरेंस के तहत मिलने वाली रकम को हड़पने के लिए रचा था। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अगस्त 2012 में सामने आए इस मामले पर बिहार मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आयोग के चेयरमैन बिलाल नजकी ने अपने निर्णय में कहा, सूचनाओं के अनुसार उस समय कई कम उम्र महिलाओं के गर्भाशय भी निकाले गए थे। इनमें से कुछ आपरेशन तो फर्जी चिकित्सकों ने भी कर दिए थे। 
विज्ञापन


आयोग की समिति ने इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा गठित गई जांच समिति की रिपोर्ट मांगी है जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2013 में मामले की जांच के लिए गठित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में समिति ने बताया था कि उसने जांच के दौरान 540 महिलाओं को चिह्नित किया। आयोग ने रिपोर्ट के आधार पर ही पीड़ित महिलाओं के लिए उनकी आयु के अनुसार 1.5 लाख से 2.5 लाख तक का मुआवजा देने का निर्देश दिया। अभी 123 मामलों के संबंध में पूरी जांच रिपोर्ट आनी शेष है।


बता दें कि साल 2012 में बिहार के ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में महिलाओं के गर्भाशय निकालने का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार चिकित्सकों ने आपरेशन पर मिलने वाले इंसेंटिव की चाहत में बिना बात के ही आपरेशन कर उन महिलाओं के गर्भाशय निकाल दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed