{"_id":"63a6b95acf02726ae31b45da","slug":"bhojpur-s-narbirpur-is-not-pakistan-slogans-of-pak-zindabad-raised-after-winning-badminton-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नरबीरपुर में बैडमिंटन ट्रॉफी जीतने पर लगे देशविरोधी नारे, पांच गिरफ्तार, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नरबीरपुर में बैडमिंटन ट्रॉफी जीतने पर लगे देशविरोधी नारे, पांच गिरफ्तार, वीडियो वायरल
Sat, 24 Dec 2022 03:04 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Sat, 24 Dec 2022 03:04 PM IST
सार
भोजपुर के नरबीरपुर के युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस की जांच में वीडियो सही पाए जाने के बाद पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
भोजपुर के इस वीडियो में दिख रहे 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के भोजपुर जिले में एक टोला है नरबीरपुर। इस टोले के युवा नरबीरपुर को बढ़-चढ़ कर पाकिस्तान भी कह देते था। लेकिन, यह आपसी बातचीत में होता था। पहली बार यह खुलकर हुआ और नारेबाजी में पाकिस्तान जिंदाबाद का शोर मचा तो हंगामा शुरू हो गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में अबतक मो. अरमान, मो. तनवीर आलम, कल्लू के अलावा सोनू नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बैडमिंटन ट्राॅफी जीतने के बाद नारेबाजी
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा-सुना जा रहा है कि दर्जनों की संख्या में युवाओं की टोली ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते हुए जुलूस निकाल कर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे जोर-जोर से लगा रही है। वायरल वीडियो जिले के चांदी थाना क्षेत्र के नरबीरपुर टोला का बताया जा रहा है। मंगलवार देर शाम यह नारेबाजी तब की गई, जब यह टोली बैडमिंटन टूर्नामेंट के बाद जीत की ट्राफी को लेकर लौट रही थी। बैडमिंटन टूर्नामेंट में चांदी के नरबीपुर टोला की टीम जीती थी।
विज्ञापन
पांच युवक गिरफ्तार, बाकी की पहचान हो रही
वायरल वीडियो की सूचना भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह तक पहुंची तो उन्होंने एक टीम का गठन कर जांच शुरू करा दी। जांच में वीडियो सही पाए जाने के बाद वीडियो में दिख रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ में बाकी अज्ञात का नाम निकाला जा रहा है। बताया जाता है कि नरबीरपुर टोला में पाकिस्तान को चाहने वाले लोग ज्यादा हैं, जिसके कारण भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भी यहां तनाव की स्थिति रहती है। कई बार पाकिस्तान की जीत पर यहां आतिशबाजी के कारण भी हंगामा हो चुका है।
विज्ञापन