फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhojpur News: Uncle raped 13 year old girl in Arrah, Bihar Crime News in Hindi

Bihar News : टिफिन के बहाने 13 साल की लड़की को ले गया चाचा, फिर किया गलत काम; लोगों ने मौके पर पकड़कर पीटा

Sat, 07 Oct 2023 09:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 07 Oct 2023 09:20 AM IST
सार

छात्रा ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी, इसी दौरान उसका चाचा उसे सुनसान जगह पर ले जाकर गंदा काम करने लगा। छात्रा के चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे तो देखा कि हैवान उसके साथ गंदा काम कर रहा था।

विज्ञापन
Bhojpur News: Uncle raped 13 year old girl in Arrah, Bihar Crime News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आरा में 13 साल की छात्रा के साथ रेप हुआ है। यह रेप किसी और ने नहीं बल्कि उसके चाचा ने ही किया है। छात्रा ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी, इसी दौरान उसका चाचा उसे सुनसान जगह पर ले जाकर गंदा काम करने लगा। छात्रा के चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे तो देखा कि हैवान उसके साथ गंदा काम कर रहा था। ग्रामीणों उसे पकड़ लिया और बेरहमी से पीटने लगे। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन

 

सुनसान जगह ले जाकर किया गंदा काम

यह घटना बिहिया थाना इलाके की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को छात्रा अपने घर से निकल कर गांव से दूर ट्यूशन पढ़ने गई हुई थी। वो ट्यूशन पढ़कर अपनी सहेली के साथ घर आ रही थी, तभी उसके चाचा वहां आ गए। इसके बाद टिफिन देने के बहाने उसे पिकअप वैन में बैठ लिया। इसके बाद दोनों पीकप वैन से बीच रास्ते में उतर गए और इस दौरान आरोपी चाचा उसे सुनसान जगह ले जाकर गंदा काम करने लगा। बच्ची ने आपत्ति जताते हुए विरोध भी किया। लेकिन, हैवान चाचा ने उसकी एक बात नहीं सुनी। इसके बाद शोर शराबा सुनकर खेत में काम कर रहे स्थानीय ग्रामीण जब वहां पहुंचे तो देखा कि आरोपी बच्ची के साथ गलत काम कर रहा है। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन

सगे चाचा ने किया गंदा का

इधर, सूचना पाकर पहुंची बिहिया थाना पुलिस आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ किया साथ ही आरोपी का मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का भी सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है। जगदीशपुर डीएसपी राजीव चंद्रा ने इंसानियत को शर्मसार करने वाला घटना सामने आई है। बच्ची के सगे चाचा ने रेप किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है उसके पास साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस उसे कड़ी सजा दिलाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed