फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bharat Jodo Yatra in Bihar: Kharge will hold public meeting after worshiping in Mandar, will travel 7 km today

Bharat Jodo Yatra in Bihar: मंदार में पूजा कर जनसभा के बाद पदयात्रा शुरू करा लौटे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

Thu, 05 Jan 2023 06:39 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर/बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर/बांका Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 05 Jan 2023 06:39 PM IST
सार

बिहार में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे वापस दिल्ली लौट गए। बांका के मंदार में लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा और फिर जनसभा के बाद खड़गे ने शाम में यात्रा शुरू कराई। अब यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष करेंगे।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra in Bihar: Kharge will hold public meeting after worshiping in Mandar, will travel 7 km today
बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ खड़गे ने यात्रा की शुरुआत कराई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा छह दिन बिहार में चलेगी। बिहार में इस यात्रा की शुरुआत कराने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पटना के रास्ते बांका आए और फिर देर शाम लौट गए। गुरुवार को दोपहर बाद करीब एक बजे बांका जिले के मंदार में लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा और फिर जनसभा संबोधन के बाद खड़गे ने शाम चार बजकर 18 मिनट पर यात्रा शुरू की। गुरुवार को 7.3 किलोमीटर की पदयात्रा मंदार से बाराहाट तक चली। खड़गे गुरुवार दोपहर चार्टर्ड प्लेन से पटना एयरपोर्ट पर उतरकर हेलीकॉप्टर के जरिए बांका जिले के मंदार आए थे। मंदार में पापहरणी तालाब के पास भारत जोड़ो यात्रा में जुटी कांग्रेसी नेताओं और समर्थकों की भीड़ के साथ खड़गे बाराहाट के लिए निकले। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को आगे की यात्रा के लिए कमान सौंप हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra in Bihar: Kharge will hold public meeting after worshiping in Mandar, will travel 7 km today
भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पहले कांग्रेस की जनसभा में हो रहा खड़गे का इंतजार। - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले सभा स्थल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक अजीत शर्मा के साथ कांग्रेस के दिग्गज निखिल कुमार, सुबोध कांत सहाय, तारिक अनवर, डॉ. शकील अहमद, अनिल शर्मा, मदन मोहन झा, प्रदेश प्रवक्ता असीत नाथ तिवारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर आदि ने पहुंचकर भीषण ठंड में भीड़ का उत्साहवर्धन किया। गुरुवार को खड़गे बाराहाट में रुकेंगे। बिहार में यह यात्रा ढाई दिन बांका, ढाई दिन भागलपुर और लगभग एक दिन खगड़िया में रहेगी। गुरुवार को बाराहाट में ठहराव के बाद शुक्रवार सुबह ढाकामोड़ होकर सर्वाेदय नगर बांका तक 19 किमी की यात्रा होगी। शनिवार को सर्वोदय नगर बांका से अमरपुर होकर भागलपुर तक 21 किलोमीटर की यात्रा होगी। इसके अगले दो दिन यात्रा पूरी तरह भागलपुर जिले में रहेगी। इन दो दिनों में 39.3 किलोमीटर पदयात्रा की योजना है। इसके बाद सबसे अंतिम दिन, यानी गौरीपुर से बिहार में यात्रा के अंतिम पड़ाव खगड़िया तक की 24 किमी की यात्रा पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed