फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagwan Singh Kushwaha told Begusarai out of Bihar, raised finger on Samrat Chaudhary's mental balance

Politics: भगवान कुशवाहा के बिगड़े बोल, बेगूसराय को बिहार से बाहर किया, तो सम्राट का मानसिक संतुलन खराब बताया

Fri, 19 May 2023 07:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 May 2023 07:06 PM IST
सार

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि कसकर पगड़ी बांधने से सिर पर दबाव पड़ता है। दबाव से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। सम्राट का भी दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है। इसी कारण वह भी लव-कुश मुख्यमंत्री और अन्य उल्टी-सीधी बात बोल रहे हैं।

विज्ञापन
Bhagwan Singh Kushwaha told Begusarai out of Bihar, raised finger on Samrat Chaudhary's mental balance
वरिष्ठ जेडीयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की शुक्रवार को औरंगाबाद में जुबान फिसल गई। कुशवाहा ने यहां प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा बेगूसराय में लव-कुश समाज के मुख्यमंत्री की घोषणा पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में घोषणा से क्या होगा। यह घोषणा दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा की जाती तो बात को गंभीरता से लिया जाता। बेगूसराय में गिरिराज की घोषणा का कोई मतलब नहीं। इस पर मीडिया ने जब उनसे यह प्रश्न किया कि बेगूसराय से ऐसी घोषणा क्यों नहीं हो सकती, क्या बेगूसराय बिहार से बाहर है। यहीं पर उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने तपाक से कहा कि हां बाहर है। बेगूसराय को बिहार से बाहर बताने के बाद भी उन्हें अपनी जुबान के फिसलने का अहसास नहीं हुआ। और वे बातों की रौ में आगे बढ़ गए।

विज्ञापन


‘कसकर पगड़ी बांधने से बिगड़ा सम्राट का मानसिक संतुलन’
भगवान सिंह कुशवाहा ने आरसीपी सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर भी जमकर भड़ास निकाली। सम्राट चौधरी की पगड़ी पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि सम्राट सिर पर गमछा बांध कर चलते हैं। कहते हैं कि पगड़ी तभी उतरेगी जब बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि कसकर पगड़ी बांधने से सिर पर दबाव पड़ता है। दबाव से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। सम्राट का भी दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है। इसी कारण वह भी लव-कुश मुख्यमंत्री और अन्य उल्टी-सीधी बात बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लव-कुश समाज के ही हैं। ऐसे में इस तरह की बेमतलब की बात के कोई मायने नहीं हैं।
विज्ञापन


‘आरसीपी जमीनी नेता नहीं, वे वार्ड चुनाव भी नहीं जीत सकते’
भगवान कुशवाहा ने आरसीपी सिंह पर भड़ास निकालते हुए कहा कि जब वे भाजपा में शामिल हुए तो उस वक्त महज डेढ़ सौ लोग थे। इतने से ही उनकी औकात का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह की नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ भी बोलने की औकात नहीं है। वे नीतीश कुमार के ओएसडी थे। नीतीश कुमार की मेहरबानी से वे केंद्रीय मंत्री तक बने। मेहरबानी खत्म होते ही वे जमीन पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरसीपी की जमीन पर कोई औकात नहीं है। वे जमीनी नेता नहीं हैं। वे वार्ड का चुनाव तक नहीं जीत सकते, दिल्ली तो बहुत दूर की बात है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि आरसीपी बिहारशरीफ से एक वार्ड का भी चुनाव जीत कर दिखा दे तो वे उनका लोहा मान लेंगे। प्रेसवार्ता में राजद के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा और जदयू के जिला प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed