फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Youth from Banka shot dead by terrorists in Anantnag, Jammu and Kashmir

Bihar News: बांका के युवक की कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने गोली मारकर की हत्या, ठेले पर बेचता था भूंजा

Thu, 18 Apr 2024 10:25 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Apr 2024 10:25 AM IST
सार

Bihar News: बांका के रजौन प्रखंड अंतर्गत नवादा बाजार शंकर शाह के पुत्र राजा शाह की बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के विजवाड़ा थाना के जबलीपुरा मोहल्ले में घर के अंदर ठेला लगाने के दौरान आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Youth from Banka shot dead by terrorists in Anantnag, Jammu and Kashmir
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मृतक की गर्दन के दाएं तरफ और पेट में दो गोलियां लगी है। लोकल पुलिस सूत्रों ने बताया कि देर रात तक किसी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली थी, लेकिन उन्होंने बताया कि ऐसा घिनौना काम लश्कर-ए-तैयबा के द रेजिस्टेंस फ्रंट का हो सकता है। इससे पहले 8 अप्रैल को आतंकियों ने सोपिया में विदेशी पर्यटक को कश्मीर घुमाने लेकर आए उत्तराखंड के एक टैक्सी चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन


यह एक सप्ताह के अंदर आतंकियों की यह दूसरी घटना है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल द्वारा सभी सुरक्षा एजेंसियों को प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दे दिया गया है। फोन पर मृतक के पुत्र अंकुश राज के द्वारा पूछे जाने पर बताया कि बुधवार की देर संध्या बिजबिहारड़ा करीब 8:00 बजे पापा ठेले को घर के अंदर रख रहे थे कि अंधेरे में एक युवक ने पिस्तौल से गोली मार दी। मैंने मारते हुए देखा, लेकिन अंधेरे में पहचान नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed