{"_id":"67ab6af541db90061402043b","slug":"tmbu-indefinite-hunger-strike-in-protest-against-transfer-of-assistant-professor-of-hindi-department-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"TMBU: हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर के तबादले के विरोध में अनिश्चितकालीन अनशन, छात्रों की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
TMBU: हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर के तबादले के विरोध में अनिश्चितकालीन अनशन, छात्रों की तबीयत बिगड़ी
Tue, 11 Feb 2025 08:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 11 Feb 2025 08:51 PM IST
सार
Bhagalpur News: TMBU के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर के तबादले के विरोध में छात्र अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं। इस बीच कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ गई, उनमें से एक स्लाइन चढ़ाई गई। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
अनशन कर रहे छात्रों की तबीयत बिगड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर के तबादले के विरोध में छात्रों का अनिश्चितकालीन अनशन सोमवार रात से जारी है। इस आंदोलन के दौरान छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके चलते मंगलवार को एक छात्र को स्लाइन चढ़ाई गई।
विज्ञापन
प्रभारी कुलपति से छात्रों की बातचीत विफल
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति अशोक ठाकुर अनशन कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की। हालांकि छात्रों ने साफ कह दिया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वे अनशन खत्म नहीं करेंगे। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति फिलहाल अनुपस्थित हैं और उनसे चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
तबादले का कारण और छात्रों का विरोध
हिंदी विभाग के शिक्षक दिव्यानंद ने 31 जनवरी को अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटा था, जिससे विवाद खड़ा हो गया। मामले की जांच के लिए कुलपति द्वारा गठित कमेटी ने रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके आधार पर दिव्यानंद का तबादला नारायणपुर कर दिया गया। छात्रों का कहना है कि यह स्थानांतरण अन्यायपूर्ण है और वे इसे रद्द करवाने के लिए अनशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भी उठी मांग
टीएमबीयू के पीजी हिंदी विभाग के शिक्षक के तबादले के विरोध में सोशल मीडिया पर भी एक अभियान शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और बुद्धिजीवी इस स्थानांतरण के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन से पुनर्विचार की अपील कर रहे हैं।
अनशन के कारण प्रभावित हुईं कक्षाएं
हिंदी विभाग के 22 छात्राएं और 25 छात्र अनशन पर बैठे हैं, जिससे विभाग की कक्षाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है, लेकिन अब तक कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा।