फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Several teams arrived to investigate bomb blast in Bhagalpur; Ashwini Choubey demands CBI inquiry

Bihar: भागलपुर में हुए बम धमाके की जांच करने पहुंची कई टीमें; केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की CBI जांच की मांग

Sun, 25 Jun 2023 05:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 25 Jun 2023 05:22 PM IST
सार

Bihar News : केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर बम ब्लास्ट मामले को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हुक्मरान वंश वादियों की गोद में जा बैठे हैं। इससे उग्रवादी और असामाजिक तत्वों के लोगों को बढ़ावा मिल रहा है।

विज्ञापन
Several teams arrived to investigate bomb blast in Bhagalpur; Ashwini Choubey demands CBI inquiry
घटनास्थल का मुआयना करती स्पेशल फोर्स की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित हुसैनाबाद मुहल्ले में देर शाम एक तेज धमाका हुआ। इस हादसे में एक मकान जमींदोज हो गया। यह घटना स्थानीय निवासी अब्दुल गनी के घर हुई है, जिसमें उसके 17 साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी बीवी सुल्ताना सहित एक मासूम बच्ची और बड़ा भाई अब्दुल मन्नान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिले के मायागंज अस्तपाल में घायलों का इलाज जारी है। जबकि रात से ही एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता लगातार घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं। सुबह से ही पटना से आई एटीएस की टीम बारूद का सैंपल इकट्ठा कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हाल ही में 15 जून को मधुसुदनपुर थाना इलाके में बम विस्फोट हुआ था। उसमें दो मासूम बच्चे जख्मी हो गए थे। बच्चों का इलाज पटना के पीएमसीएच में जारी है। घटना के मास्टरमाइंड धर्मेंद्र चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जबकि बीते वर्ष तातारपुर थाना क्षेत्र स्थित काजबलीचक का इलाका बम के धमाके से गूंज उठा था। उसमें 16 लोगों की मौत हुई थी। जांच रिपोर्ट तैयार करने के लिए तीन डीएसपी चार इंस्पेक्टर और पांच एसएचओ को लगाया गया था।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे


वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने इन मामलों को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हुक्मरान वंश वादियों की गोद में जा बैठे हैं। इससे उग्रवादी और असामाजिक तत्वों के लोगों को बढ़ावा मिल रहा है। राज्य में कानून व्यवस्था मानो बिल्कुल ठप हो चुकी है और फिर से बिहार एक बार जंगलराज की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार भागलपुर में हो रहे धमाकों से वह काफी  मर्माहत है। इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कुछ दिन पहले हुए महागठबंधन की बैठक को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि बिहार में कई जगहों से बाराती तो आए। लेकिन दूल्हा कोई मिला नहीं, इसलिए बारात लौट कर चली गई। साथ ही चौबे ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वे सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने का काम कर रहे हैं। वे प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। जल्द जनता जवाब देगी, फिर समझ में आएगा कि अब उनकी क्या औकात रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed