{"_id":"642bffe5177d095736069c38","slug":"miscreants-shot-the-hiva-driver-openly-in-bhagalpur-relatives-accused-the-contractor-of-killing-him-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेखौफ बदमाशों ने हाइवा चालक को सरेआम गोली मारी, परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेखौफ बदमाशों ने हाइवा चालक को सरेआम गोली मारी, परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या करने का लगाया आरोप
Tue, 04 Apr 2023 04:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Apr 2023 04:16 PM IST
सार
भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के लैलक गांव से सरेआम एक हाइवा चालक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त चालक गांव में बन रहे फोरलेन रोड के काम में लगा था। वहीं, परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के भागलपुर जिले में बदमाशों ने सरेआम एक हाइवा चालक सुबोध कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। यह मामला सबौर थाना क्षेत्र के लैलक गांव का है। यहां फोरलेन का काम महीनों से चल रहा है। चालक रात के वक्त मिट्टी गिराने के लिए हाइवा लेकर सबौर के रास्ते से आ रहा था। तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना तकरीबन 12 बजे रात की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर रह रहे कर्मियों ने बताया कि चालक सुबोध काफी अच्छा इंसान था और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। वह मिट्टी गिरा रहा था। उसी वक्त दो अज्ञात बदमाश आए और फायरिंग शुरु कर दी। उसकी आवाज सुनते ही वहां काम कर रहे मजदूर और कर्मी उस ओर दौड़े तो हाइवा चालक को घायल अवस्था में पाया। इसके बाद उसे आनन-फानन में जिले के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और ठेकेदार पर हत्या करवाने का आरोप लगाने लगे। हालांकि मामले में साफ तौर पर कुछ सामने नहीं है। साथ ही गोलाबारी का कारण भी पता नहीं चल पाया है। जबकि सबौर पुलिस मृतक के परिजनों का फर्द बयान लेकर गोलीबारी करने वाले बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है। वहीं, पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन