{"_id":"6421c5c1100cb181a20917f3","slug":"miscreants-looted-petrol-pump-worker-in-broad-daylight-on-the-pretext-of-taking-oil-in-bhagalpur-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भागलपुर में पेट्रोल पंप कर्मी से तेल लेने के बहाने बदमाशों ने दिनदहाड़े की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भागलपुर में पेट्रोल पंप कर्मी से तेल लेने के बहाने बदमाशों ने दिनदहाड़े की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 27 Mar 2023 10:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:05 PM IST
सार
भागलपुर में गौराचौकी स्थित मां शक्ति पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर पंप कर्मी को लूट लिया। पेट्रोल पंप के मालिक ने घटना की जानकारी कजरेली पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल लेने के बहाने पंप कर्मी को हथियार के बल पर लूटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में भागलपुर के कजरेली थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। यह घटना गौराचौकी स्थित मां शक्ति पेट्रोल पंप पर घटी। जहां बेखौफ बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक तांडव मचाया और पैसे लूट कर फरार हो गए। वहीं, घटना को लेकर पेट्रोल पंप के मालिक ने मामले की जानकारी कजरेली पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के स्टाफ विक्रम यादव ने बताया कि वह पंप पर ड्यूटी कर रहे थे। उसी दौरान दो बाइक से छह लोग पहुंचे और दो-दो सौ रुपये का पेट्रोल बाइक में डालने की बात कही। पेट्रोल पंप कर्मी पेट्रोल देने के लिए आगे बढ़ा। पीछे से एक युवक ने उसका मुंह दबाया और पीछे ले गए, फिर मारपीट कर पास पड़े रुपये छीन लिए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
कजरेली थाना अध्यक्ष नवनीश कुमार ने कहा कि वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया है। मामले में पंप कर्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन