फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Minor gang-abused in moving car similar Delhi Nirbhaya case in patna bihar police Bihar News

Bihar News : मदद के बहाने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली की निर्भया की तरह रातभर हैवानियत

Wed, 06 May 2026 11:05 AM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Wed, 06 May 2026 11:05 AM IST
सार

Bihar : मोतिहारी की रहने वाली नाबालिग लड़की पटना जंक्शन पर अपना मोबाइल चोरी होने के बाद रो रही थी। लेकिन उसे क्या पता था कि मदद का हाथ बढ़ाने वाला ही सबसे बड़ा भेड़िया निकलेगा।

विज्ञापन
Minor gang-abused in moving car similar Delhi Nirbhaya case in patna bihar police Bihar News
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। एक नाबालिग की बेबसी का फायदा उठाकर तीन दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म  किया। आम लोगों की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


मदद का झांसा और अपहरण
घटना के संबंध में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह विजयवाड़ा से अकेले ट्रेन पकड़कर पटना पहुंची थी। जंक्शन पर मोबाइल चोरी होने के बाद वह बदहवास होकर रो रही थी। तभी आरोपी विकास ने उसे मदद का झांसा देकर ऑटो में बैठा लिया और उसे गांधी मैदान ले गया। विकास ने साजिश के तहत अपने दोस्त अरविंद को भी कार लेकर गांधी मैदान बुला लिया। फिर दोनों ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर कार में जबरन बैठा लिया  और फिर निर्भया कांड की तरह चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet: आज सीएम सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, बिहारवासियों को दे सकते हैं बड़ी सौगात
विज्ञापन


निर्माणाधीन मकान में रातभर गैंगरेप 
शाम होते ही आरोपी उसे सरिस्ताबाद के एक निर्माणाधीन मकान में ले गए। वहां उन्होंने अपने तीसरे साथी पवन को भी बुला लिया। एक कमरे में, जहाँ केवल एक चौकी और फ्रीजर रखा था, तीनों ने रातभर उस नाबालिग के साथ दरिंदगी की। पीड़िता दर्द से तड़पती रही, लेकिन यह तीनों उसके साथ बारी-बारी से हैवानियत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Vikramshila Setu News : भागलपुर जाने का उपाय क्या बचा? विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद नवगछिया का रास्ता बंद


कैसे पकड़े गए आरोपी?
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि 2 मई की शाम विकास ने पीड़िता को दानापुर स्टेशन छोड़ कर फरार हो गए, लेकिन कुछ देर के बाद आरोपी वापस वहां आया यह देखने के लिए कि लड़की कहीं पुलिस के पास तो नहीं गई। आरोपी वहां पहुंचकर फिर से लड़की को धमकी देने लगा। दोनों के बीच बहस होते देख रहे रेल यात्रियों को कुछ शक हुआ और उन यात्रियों ने तुरंत घटना की जानकारी दानापुर रेल पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही रेल पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिर आरोपी की निशानदेही पर आरोपी विकास और पवन को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि कार मालिक अरविंद फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


स्पीडी ट्रायल के जरिए मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा
घटना के संबंध में रेल एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि पीड़िता को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से सबूत इकट्ठा की हैं। उन्होंने कहा कि स्पीडी ट्रायल के जरिए इन दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed