फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   LS Polls 2024: Nitish targeted Lalu, says Jungle Raj was eliminated from Bihar in 19 years; Taunt on Tejashwi

LS Polls: नीतीश का लालू पर निशाना, कहा- बिहार से जंगलराज का 19 वर्षों में किया गया खात्मा; तेजस्वी पर कसा तंज

Fri, 19 Apr 2024 03:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 Apr 2024 03:58 PM IST
सार

LS Polls 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजद की सरकार में दंगे-फसाद होते थे। उन्होंने अपने 19 साल के कार्यकाल के दौरान दंगे फसाद रोकते हुए कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई। साठ साल से पुराने मंदिर की भी घेराबंदी कराते हुए बिहार में अमन चैन कायम किया।

विज्ञापन
LS Polls 2024: Nitish targeted Lalu, says Jungle Raj was eliminated from Bihar in 19 years; Taunt on Tejashwi
चुनावी सभा को संबोधित करते सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बांका में अमरपुर शहर के डुमरामा हाई स्कूल के मैदान में शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री नीतीश ने राजद प्रमुख तथा पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 19 वर्षों के कार्यकाल के दौरान बिहार से जंगलराज का खात्मा किया गया है। पूर्व में शाम ढलने के बाद महिलाए घर से नहीं निकलती थी। अब महिलाएं देर रात तक बैखोफ होकर मार्केटिंग करती हैं।

विज्ञापन

 
नीतीश ने लालू सरकार के कार्यकाल पर साधा निशाना
सीएम नीतीश ने कहा कि सड़कों की हालत बद से बदतर थी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सड़कों को दुरुस्त करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों को शहर की सड़कों तक जोड़ने का कार्य किया। बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत बद से बदतर थी, जिसमें सुधार करते हुए  ग्रामीण क्षेत्रों में विधालय, उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि गरीब घर की लड़की आर्थिक स्थिति कमजोर रहने की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाती थी। उसमें सुधार करते हुए छात्रवृत्ति योजना, पोशाक योजनाएं, साइकिल योजना चलाकर गरीब और मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने का कार्य किया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने 2005 में सत्ता संभाली थी, उस समय का बजट 24 हजार करोड़ का थी। 19 साल के कार्यकाल में बजट को बढ़ाकर दो लाख 72 हजार करोड़ कर दिया। मैट्रिक पास करने पर दस हजार, इंटर पास करने पर 25 हजार और स्नातक पास करने पर 50 हजार की सहायता राशि छात्राओं को दी जा रही है। नौकरी में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया, जिस कारण आज बिहार में तीस हजार महिला पुलिस कर्मी हैं जो किसी और राज्य में नहीं हैं। हर घर नल योजना के तहत सभी घरों में जल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने तेजस्वी को बताया दिग्भ्रमित करने वाला
विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि राजद के राज में कोई कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने सात निश्चय के तहत चार लाख लोगों को नौकरी दी है। एक लाख की बहाली होने वाली है, जबकि तीन लाख की बहाली के लिए प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव चुनावी सभा के दौरान आम लोगों से कहते हैं कि 17 महीने में उन्होंने युवाओं को नौकरी दी है। पर यह सिर्फ उनका चुनावी जुमला आम लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए है। पंद्रह साल की सरकार में जिन्होंने बिहार की जनता के लिए कुछ नहीं किया, वह अब क्या करेंगे?

'19 साल के कार्यकाल में दंगे-फसाद रोके'
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजद की सरकार में दंगे-फसाद होते थे। उन्होंने अपने 19 साल के कार्यकाल के दौरान दंगे फसाद रोकते हुए कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई। साठ साल से पुराने मंदिर की भी घेराबंदी कराते हुए बिहार में अमन चैन कायम किया। बांका के लिए भी उन्होंने पॉलिटेक्नीक कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय समेत अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।


मुख्यमंत्री ने महिलाओं को लेकर किया यह दावा 
नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं के शिक्षित होने की वजह से प्रजनन दर में काफी कमी आई है। डेढ़ वर्ष पूर्व किए गए सर्वे में प्रजनन दर बिहार की 09.09 प्रतिशत हो गई है। पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत तक आरक्षण दिया गया है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। विश्व बैंक से कर्ज लेकर जीविका समूह का गठन किया गया, जिसे देश में आजीविका समूह का नाम दिया। आज आजीविका समूह से जुड़कर महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि एनडीए के पक्ष में मतदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed