फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Kishan Kumar of Kahalgaon got a place in Team India, will go on Australia tour

Bihar: 'कहलगांव से ऑस्ट्रेलिया तक...', किशन कुमार को टीम इंडिया में मिला स्थान, गांव में जश्न का माहौल

Sat, 02 Aug 2025 03:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 03:27 PM IST
सार

भागलपुर जिले के कहलगांव निवासी 18 वर्षीय तेज गेंदबाज किशन कुमार का चयन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ है। यह दौरा 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा।
 

विज्ञापन
Kishan Kumar of Kahalgaon got a place in Team India, will go on Australia tour
18 वर्षीय तेज गेंदबाज किशन कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर के कहलगांव निवासी और युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज किशन कुमार का चयन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। किशन अब आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय अंडर-19 टीम का यह दौरा 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसकी कप्तानी आयुष महात्रे करेंगे। इस टीम में आईपीएल के सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। किशन कुमार के टीम में चयन की खबर सुनते ही उनके परिवार और दोस्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। किशन के माता-पिता सुशील कुमार और रीना सिंह ने अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि देश के लिए खेलने का मौका मिलना पूरे परिवार के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन


देश के लिए खेलने का बड़ा मौका: किशन

अमर उजाला से बातचीत में किशन ने कहा, “यह मेरे लिए देश के लिए खेलने का एक बड़ा मौका है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि अपने प्रदर्शन से लोगों के विश्वास पर खरा उतरूं। मेरे रोल मॉडल बेन स्टोक्स और मेंटर आशीष नेहरा हैं।” किशन वर्तमान में नोएडा में चल रहे भारतीय अंडर-19 हाई परफॉर्मेंस कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले वह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कैंप में भी शामिल हो चुके हैं। किशन बीते दो वर्षों से आईपीएल फ्रेंचाइज़ी गुजरात टाइटंस के लिए नेट गेंदबाज के रूप में भी जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मलेशिया में वैशाली के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षक और क्रिकेट जगत से बधाइयों का तांता
किशन के कोच नागेंद्र नेगी, यशोवर्धन आचार्य, सोनू सिंह, उज्जवल सिंह, अजीत सिंह, चीकू सिंह रघुवंशी, रौनक सिंह, राहुल, पंकज सिंह, पिंटू सिंह और अनुराधा रजक ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। नैनी स्थित डीपीएस मैदान पर संचालित आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी (ANCA) की प्रशिक्षक स्वाति सिंह ने बताया कि किशन अकादमी के शुरूआती प्रशिक्षुओं में से हैं और उन्होंने प्रारंभ से ही अनुशासन और मेहनत से खुद को साबित किया है। अब सभी की नजरें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अंडर-19 टेस्ट मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां किशन कुमार के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed