फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   JDU MLA Gopal Mandal says Bihar Deputy CM Tarkishore Prasad acts like a tax collecting officer and collects money from shop owners

बिहार: जदयू विधायक ने डिप्टी सीएम पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कर संग्रह अधिकारी की तरह करते हैं काम

Sun, 22 Aug 2021 08:36 AM IST
देव कश्यप एएनआई, भागलपुर
एएनआई, भागलपुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 22 Aug 2021 08:36 AM IST
सार

  • जदयू विधायक गोपाल मंडल ने भाजपा नेता व बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर हमला बोला
  • कहा- तारकिशोर प्रसाद एक कर संग्रह अधिकारी की तरह काम करते हैं और दुकान मालिकों से पैसा इकट्ठा करते हैं

विज्ञापन
JDU MLA Gopal Mandal says Bihar Deputy CM Tarkishore Prasad acts like a tax collecting officer and collects money from shop owners
तारकिशोर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने भाजपा नेता व बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर हमला बोला। गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक गोपाल मंडल ने बिहार के डिप्टी सीएम पर उनके भागलपुर दौरे को लेकर सवाल खड़ा किया। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर जदयू विधायक के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन


बरारी स्थित अपने आवास पर शनिवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि 'बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने भागलपुर में लोजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, उनके गठबंधन के सदस्यों से नहीं। वह एक कर संग्रह अधिकारी की तरह काम करते हैं और दुकान मालिकों से पैसा इकट्ठा करते हैं। मामले की जांच होनी चाहिए और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल मंडल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री भागलपुर आने के बाद लोजपा प्रत्याशी के घर में भोजन करते हैं जबकि अपने भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय को तरजीह नहीं देते। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद केवल गलत लोगों के साथ ही यहां मीटिंग करते हैं। गोपाल मंडल ने कहा कि एनडीए में इस बयान से दरार नहीं आएगा। गलत आदमी को यह पद दे दिया गया है।


तारकिशोर प्रसाद बेवजह कई बार से भागलपुर दौरा कर रहे हैं, वे केवल पैसा वसूलने के लिए आते हैं। लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा के घर भोजन करने के मामले को तूल देते हुए विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि लोजपा प्रत्याशी सोना का व्यापारी है, उसने सोना का ढेर दिया होगा। नहीं तो भोजन वहां करने की वजह बताएं। 

बताया जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना नहीं मिलने से जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल नाराज हो गए। विधायक ने इसे गठबंधन धर्म के विरुद्ध बताया। विधायक ने कहा कि उप मुख्यमंत्री मेरे क्षेत्र में आए, पर मुझे इसकी सूचना नहीं दी गई। मैं निर्वाचित जन प्रतिनिधि हूं। मुझे जानकारी दी जानी चाहिए। मुझे जानकारी दी गई होती, तो मैं उप मुख्यमंत्री को क्षेत्र की जनसमस्या से अवगत कराता।


वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने एक होटल में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू विधायक द्वारा उप मुख्यमंत्री पर आधारहीन आरोप लगाए गए। आरोप का आधार ही झूठ की बुनियाद पर टिका है। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना पूर्व में ही मेरे मोबाइल पर व्हट्सएप के माध्यम से भेजी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed