फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Fierce fire gutted 35 houses in Bhagalpur, more than two dozen cattle burnt

Bihar: भागलपुर में भीषण आग लगने से 35 घर जलकर खाक, 2 दर्जन से अधिक मवेशी जले, कड़ी मशक्कत से दमकल ने पाया काबू

Mon, 17 Apr 2023 02:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Apr 2023 02:04 PM IST
सार

चश्मदीदों ने बताया कि गांव के पीछे सूखे पत्तों में किसी तरह की चिंगारी से भीषण आग लगी है। स्थानीय लोगों की मानें तो जिन घरों में भीषण आग लगी है। उनमें शादी की तैयारियां हो रही थी। रमजान के बाद बेटियों की शादी होनी थी। सारे सपने एक झटके में आग में जल गए। अधिकांश अग्नि पीड़ित रोजे में हैं।

विज्ञापन
Fierce fire gutted 35 houses in Bhagalpur, more than two dozen cattle burnt
अपने जले घरों को देखते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भागलपुर में पीरपैंती प्रखंड स्थित पहाड़ के तलहटी में बसे शामपुर गांव में सोमवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में 35 घर जलकर राख हो गए। जब तक ग्रामीण और दमकल की टीम मिलकर आग पर काबू पाते तब तक 35 घर जलकर राख हो गए। काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घर में रखा कोई भी समान नहीं बचाया जा सका। आग लगने से दो दर्जन से अधिक छोटे-बड़े मवेशियों की भी मौत हो गई। इस आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन




बीते दिनों नवगछिया अनुमंडल में आग लगने की घटना से सैकड़ों घर और दुकानें जलकर खाक हो गईं थी। उस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई थी। साथ ही जान माल का भी नुकसान लोगों को झेलना पड़ा था।
विज्ञापन


हालांकि चश्मदीदों का कहना है कि गांव के पीछे सूखे पत्तों में किसी तरह की चिंगारी से भीषण आग लगी है। स्थानीय लोगों की मानें तो जिन घरों में भीषण आग लगी है। उनमें शादी की तैयारियां हो रही थी। रमजान के बाद बेटियों की शादी होनी थी। सारे सपने एक झटके में आग में जल गए। अधिकांश अग्नि पीड़ित रोजे में हैं। रोजेदार भी सड़क पर आ गए। अभी न तो उनके रहने के लिए कोई ठिकाना है और न ही खाने को रोटी। ऐसे में भूखे-प्यासे रोजेदार किस प्रकार गुजारा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed