फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Dead body of youth found in bushes in Bhagalpur; Miscreants killed for demanding loan back

Bihar Crime: भागलपुर में उधार वापस मांगने पर देख लेने की दी धमकी, फिर की हत्या; झाड़ियों में मिला युवक का शव

Fri, 02 Jun 2023 02:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 02 Jun 2023 02:30 PM IST
सार

मृतक अनुज की पत्नी का कहना है कि कुछ दिन पहले हमारे पति की किसी से पैसे लेने को लेकर बहस हुई थी। सामने से देख लेने की बात कही गई थी। अंततः मेरे पति की पैसे के लेनदेन को लेकर बुरी तरह से निर्मम हत्या कर दी। अब मैं अपने तीन साल के बेटे के साथ अकेले कैसे रहूंगी।

विज्ञापन
Dead body of youth found in bushes in Bhagalpur; Miscreants killed for demanding loan back
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भागलपुर में पुलिस प्रशासन ने अपराध पर नकेल कसने के लिए लाख कोशिशें कर ली। लेकिन अपराधियों के हौसले अब भी बुलंद हैं। ताजा मामला भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वीट मकनपुर रेलवे स्टेशन के पास का है। जहां एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिसे देखने से लग रहा है कि तेज धार हथियार से बुरी तरह हमला किया गया हो। मृतक की पहचान मुंगेर जिला के जमालपुर थाना क्षेत्र के केशोपुर निवासी लाल बिहारी सिंह के बेटे अनुज कुमार (25) के रूप में हुई है। मृतक अनुज पिकअप वैन चालक था।

विज्ञापन


मृतक के मामा का कहना है कि हम लोगों को अकबरनगर थाने के थानेदार ने फोन कर बताया कि अनुज कुमार का शव एक झाड़ी में  मिला है। तभी हम लोगों ने जाकर देखा तो उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि मेरे भांजे अनुज ने किसी से पैसे का लेनदेन किया था। वह अपना पैसा वापस मांग रहा था। शायद किसी से बहस हुई और बदले की भावना से उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन


मृतक अनुज की पत्नी का कहना है कि कुछ दिन पहले हमारे पति की किसी से पैसे लेने को लेकर बहस हुई थी। फिर गुरुवार की शाम सात बजे भी तू-तू मैं-मैं हुई थी। सामने से देख लेने की बात कही गई थी। अंततः मेरे पति की पैसे के लेनदेन को लेकर बुरी तरह से निर्मम हत्या कर दी। अब मैं अपने तीन साल के बेटे के साथ अकेले कैसे रहूंगी। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सुलतानगंज पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed