फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Politics News: JDU MLA Reveals Caste Dominance in Nitish Kumar Government Shameless Tribe

Bihar News: नीतीश कुमार सरकार में किस जाति का वर्चस्व, जदयू विधायक ने बता दिया; बोले- यह ढीठ और थेथर प्रजाति

Mon, 05 May 2025 03:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 May 2025 03:31 PM IST
सार

Bihar: गोपाल मंडल ने नवगछिया नगर परिषद की सभापति के प्रतिनिधि डब्लू यादव पर फायरिंग करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब चुनाव आने वाला है, ऐसे में और हत्याएं हो सकती हैं। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। आगे क्या कुछ कहा, आइये जानते हैं।

विज्ञापन
Bihar Politics News: JDU MLA Reveals Caste Dominance in Nitish Kumar Government Shameless Tribe
नीतीश कुमार व विधायक गोपाल मंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सियासी माहौल गर्मा दिया है। बीते रविवार की रात नवगछिया के हंडिया पट्टी में किराना व्यवसायी विनय कुमार गुप्ता की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे विधायक ने जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार की देर रात बाइक सवार दो अपराधियों ने किराना दुकानदार विनय कुमार गुप्ता को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे। वहीं, उन्होंने बयान देते हुए कहा कि नीतीश सरकार के शासनकाल में यादवों का वर्चस्व बढ़ गया है। ये लोग ढीठ और थेथर होते हैं, किसी की बात नहीं सुनते। स्टैंड से लेकर खेत-खलिहान तक इनका दबदबा है। उनके इस बयान से क्षेत्र में नाराजगी और तनाव का माहौल बन गया है।
विज्ञापन


अब अपराध बेलगाम हो गया है– विधायक मंडल
विधायक ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मैं नवगछिया में था, तो तीन साल तक कोई अपराध नहीं हुआ। अब हालात बिगड़ चुके हैं। बिहार में प्रशासन नाम की चीज नहीं रह गई है। अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं और पुलिस का कोई खौफ नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज का निरीह हिस्सा है, जिन्हें प्रशासन से सुरक्षा और संरक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस को सशक्त करने और इलाके में गश्ती बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: महागठबंधन के साथ मिलकर भाजपा-जदयू को उखाड़ फेंकेंगे'...कार्यक्रम में बोले विधायक जितेंद्र राय; जानें


नगर सभापति के प्रतिनिधि पर फायरिंग का आरोप
गोपाल मंडल ने नवगछिया नगर परिषद की सभापति के प्रतिनिधि डब्लू यादव पर फायरिंग करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब चुनाव आने वाला है, ऐसे में और हत्याएं हो सकती हैं। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने राजेंद्र कॉलोनी की घटना का हवाला देते हुए कहा कि डब्लू यादव इलाके में आतंक का पर्याय बन चुका है और चुनाव लड़ने की नीयत से ये सब करवा रहा है।

व्यापारियों की सुरक्षा प्राथमिकता हो: गोपाल मंडल
विधायक ने कहा कि प्रशासन को व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। अगर गोपाल मंडल को हटा दिया गया, तो कोई सुरक्षित नहीं रहेगा। व्यापारी को कोई कुछ समझता भी है क्या? उन्होंने डब्लू यादव की तत्काल गिरफ्तारी और सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed