फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News Youth dies while family struggles for better treatment

Bihar News: बेहतर इलाज की तलाश में अस्पतालों के चक्कर काटता रहा परिवार, भागदौड़ में चली गई युवक की जान

Tue, 12 May 2026 07:27 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 07:27 PM IST
सार

Bihar News: बांका के धोरैया में घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर से सिलीगुड़ी और फिर वापस भागलपुर ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
Bihar News Youth dies while family struggles for better treatment
भागदौड़ में चली गई जान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र में घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने और अस्पतालों के चक्कर लगाने की वजह से युवक की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


इलाज के लिए नेहरू अस्पताल रेफर किया
जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी को धोरैया थाना क्षेत्र में हुई एक घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसे सबसे पहले धोरैया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


युवक की हालत में नहीं दिखा कोई सुधार
परिजनों को उम्मीद थी कि बड़े अस्पताल में बेहतर सुविधा मिलने से युवक की जान बच जाएगी। इसी वजह से उसे इलाज के लिए सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां भी युवक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि सिलीगुड़ी के अस्पताल से भी युवक को बेहतर इलाज के नाम पर दोबारा भागलपुर रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत में युवक को फिर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar Crime: सास ने कहा डायन...गुस्साई बहू ने सोते समय घोंट दिया गला; हत्या से इलाके में सनसनी

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी एक अस्पताल में समय पर बेहतर और समुचित इलाज मिल जाता, तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी। लगातार अस्पताल बदलने और इलाज के लिए इधर-उधर भटकने के दौरान युवक की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed