Bihar News: बांका में युवक ने जहर खाकर दी जान, जेएलएनएमसीएच में इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी
बांका के शीतलपुर गांव निवासी 40 वर्षीय नरोत्तम कुमार दुबे ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। भागलपुर के जेएलएनएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
बांका जिले के शीतलपुर गांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 40 वर्षीय नरोत्तम कुमार दुबे ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर करीब तीन बजे नरोत्तम ने अपने बेटे को बताया कि उसने जहर खा लिया है। पूछने पर उसने भी इसकी पुष्टि की।
इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि नरोत्तम ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
पढ़ें: बेतिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ईंट-पत्थर और हथियारों से हमले का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
मामले की सूचना मिलने पर जेएलएनएमसीएच स्थित बरारी थाना पुलिस कैंप ने यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।