{"_id":"6a01bc5cddd59b6ed0032ef0","slug":"bihar-news-two-youths-drown-during-ganga-bath-at-ajgaivinath-dham-bodies-recovered-after-sdrf-search-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-4266648-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे दो युवक, मौत के बाद पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे दो युवक, मौत के बाद पसरा मातम
Mon, 11 May 2026 08:40 PM IST
भागलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 08:40 PM IST
सार
Bihar News: भागलपुर के अजगैविनाथ धाम में गंगा स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ और स्थानीय नाविकों की मदद से दोनों के शव बरामद किए गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पानी में डूबे युवक
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
भागलपुर जिले स्थित प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम में गंगा स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक दोनों युवकों की तलाश करती रही।
गंगा स्नान कर रहे थे दोनों युवक
घटना रविवार शाम करीब चार बजे सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक गंगा में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक गहरे पानी और तेज धारा की चपेट में आकर डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण तत्काल सफलता नहीं मिल पाई। सोमवार अल सुबह नगर परिषद सुल्तानगंज के नाविक शंकर महलदार ने घाट के पास खोजबीन के दौरान दोनों युवकों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान ताखीचक निवासी 22 वर्षीय विकास कुमार साह और कलबगंज निवासी 21 वर्षीय पीयूष कुमार वर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: खेल नीति से जिला स्तर तक स्पोर्ट्स हब का विजन, श्रेयसी सिंह ने पद संभालते ही तैयार किया रोडमैप
परिवार में पसरा मातम
दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। घाट पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।