{"_id":"64490145fde64735b3001b66","slug":"bihar-news-prisoner-absconding-from-police-custody-in-bhagalpur-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भागलपुर में पुलिस हिरासत से भागे कैदी, बकरी चोरी के आरोप में कोर्ट में होनी थी पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भागलपुर में पुलिस हिरासत से भागे कैदी, बकरी चोरी के आरोप में कोर्ट में होनी थी पेशी
Wed, 26 Apr 2023 04:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Apr 2023 04:17 PM IST
सार
Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले में पुलिस हिरासत से दो कैदी फरार हो गए। दोनों को कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस ले जा रहा था। इस घटना से पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत से फरार केदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भागलपुर जिले में दो कैदी पुलिस की हिरासत से फरार हो गए। कैदी के भागने से इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, दोनों बंदियों के भागने से पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उसके बाद पुलिस ने कैदियों का पीछाकर एक को धर दबोचा, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
बता दें कि मामला भागलपुर में आदमपुर इलाके के महात्मा गांधी रोड का है। जहां नाथनगर थाना पुलिस ने बकरी चोरी के आरोप में कारू और सोनू को गिरफ्तार किया था। कारू पीपर पाती नाथनगर और सोनू खटीक टोला नाथनगर का निवासी है। कोर्ट में पेशी के लिए दोनों कैदियों को ऑटो से ले जाया जा रहा था, तभी किसी तरह से दोनों ने हाथ में लगी हथकड़ी को खोल लिया और भागने लगे।
विज्ञापन
कैदियों को भागते देख पुलिस उनके पीछे दौड़ी, जिसके बाद पुलिस ने एक कैदी को पकड़ लिया। जबकि दूसरा पुलिस के हाथ नहीं लगा। वह भागने में सफल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नाथनगर थानाध्यक्ष महताब खान ने पूछताछ शुरू की, जिसके बाद फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई। पुलिस की गिरफ्त से भागे कैदी की पहचान कारू के रूप के हुई है, जिसे पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन