फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News One day old newborn was stolen from hospital in Bhagalpur found from Jharkhand after three days

Bihar News: भागलपुर के इस अस्पताल से एक दिन का नवजात हुआ था चोरी, तीन दिन बाद झारखंड से मिला

Thu, 22 Jun 2023 09:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 22 Jun 2023 09:09 PM IST
सार

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले में स्थित पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल से तीन दिन पहले एक बड़ी लापरवाही सामने आई थी। यहां भर्ती प्रसूता का नवजात बच्चा चोरी हो गया था। नवजात को चुराई महिला चोर को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bihar News One day old newborn was stolen from hospital in Bhagalpur found from Jharkhand after three days
एक दिन का नवजात हुआ था चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर स्थित पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल से तीन दिन पहले एक बड़ी लापरवाही सामने आई थी। दरअसल, यहां भर्ती प्रसूता का नवजात बच्चा चोरी हो गया था। भागलपुर के मायागंज अस्पताल से चोरी हुआ बच्चा (नवजात) तीन दिन बाद पुलिस ने झारखंड के गोड्डा से बरामद किया है। साथ ही बच्चा चोरी के आरोपी महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मायागंज अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ था, जिसकी पड़ताल से पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की।

विज्ञापन


तीन दिन बाद नवजात बच्चे के मिलते ही मां सहित परिजनों के चेहरे खिल उठे। मां की ममता आंखों से टपक रही थी, मां और उसके बच्चे के साथ क्या संवेदना होती है, क्या ममता होती है वह साक्षात दिख रहा था। मां लगातार बच्चे को छाती से लगाकर चूम रही थी। उसकी आंखों से खुशी के आंसू निकल रहे था, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


वहीं, नवजात बच्चे के तीन दिन बाद मिलने के बाद परिजन ने कहा कि हम लोग काफी खुश हैं। वहीं, परिजनों ने मीडियाकर्मी और पुलिस वालों का धन्यवाद दिया और कहा अपने बच्चे को बड़ा होकर डीएसपी बनाऊंगा और इसका नाम अजय रखूंगा जो अभी वर्तमान में डीएसपी का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि घटना सोमवार की है। रविवार रात करीब 10 बजे नाथनगर के नूरपुर की रहने वाली महिला काजल देवी को डिलीवरी के लिए मायागंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब 11 बजे काजल ने ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया। सोमवार की सुबह करीब छह बजे काजल की सास मंजू देवी शौचालय गई, कुछ ही मिनट में लौटी तो अपने नवजात को नहीं देखा। पहले आशंका हुई कि बच्चा नीचे गिर गया होगा। आसपास बच्चा नहीं दिखा तो हंगामा शुरू हुआ।

मां काजल भी बच्चे को खोजने लगी, काजल का बच्चा चोरी हो चुका था। अस्पताल में हंगामे के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बच्चे के पिता लखपति तांती के बयान पर अज्ञात महिला जो सीसीटीवी में दिख रही थी उसके खिलाफ बरारी थाना में केस दर्ज किया गया। सीसीटीवी कैमरा में एक महिला को बच्चा लेकर जाते देखा गया था, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पा रही थी।

लेबर रूम से ही पुलिस ने आरोपी महिला का बैग बरामद किया गया था। उस बैग में गोड्डा के रहने वाले युवक का मोबाइल नंबर मिला था। पुलिस ने उस युवक को उठाकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला का सुराग मिला और उसे गिरफ्तार कर बच्चा बरामद कर लिया गया। बुधवार की देर रात दो बजे पुलिस बच्चा को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंची। बच्चा का इमरजेंसी के डॉक्टरों से सेहत की जांच कराने के बाद मां को सौंप दिया गया। बच्चा मिलने की खुशी में परिजनों ने अस्पताल में मिठाइयां बांटी।

वहीं, इस मामले को लेकर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि तीन दिन पहले मायागंज के प्रसूता वार्ड से एक नवजात बच्चे की चोरी हो गई थी। हम लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें एक महिला एक नवजात बच्चे को लेकर जाती दिखी, उसके बाद  प्रसूता वार्ड के आसपास हम लोगों ने छानबीन की तो चोर महिला का एक बैग मिला।


उस बैग में गोड्डा के रहने वाले एक व्यक्ति का नंबर पाया गया, उस युवक से जबरन पूछताछ से पता चला कि वह महिला गोड्डा की ही है। फिर उस महिला तक जाकर पुलिस ने उस नवजात बच्चे को अपने कब्जे में लिया और परिजन को सौंप दिया। परिजन काफी खुश हैं। चोर महिला की पहचान झारखंड गोड्डा के सुंदरपहाड़ी की रहने वाली ताला मरांडी की पत्नी माकू मुर्मू उर्फ मीना मुर्मू के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed