{"_id":"6a0edf48a8c65a72390a74d7","slug":"bihar-news-notorious-criminal-surrenders-in-bhagalpur-style-throws-weapon-into-the-ganga-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-4306367-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पुलिस की कार्रवाई से डरा बदमाश; जेल से निकल, गंगा में बहाया हथियार! अपराधी ने छोड़ी अपराध की दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पुलिस की कार्रवाई से डरा बदमाश; जेल से निकल, गंगा में बहाया हथियार! अपराधी ने छोड़ी अपराध की दुनिया
Thu, 21 May 2026 07:41 PM IST
भागलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 07:41 PM IST
सार
Bihar: भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी कैलाश मंडल ने गंगा नदी में हथियार विसर्जित कर अपराध की दुनिया छोड़ने की कसम खाई। हत्या और रंगदारी जैसे कई मामलों में आरोपी कैलाश मंडल हाल ही में जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
गंगा में हथियार को बहाने से पहले पूजा करता अपराधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार सरकार की अपराधियों के खिलाफ सख्त नीति का असर अब दिखाई देने लगा है। भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में एक कुख्यात अपराधी ने गंगा में हथियार विसर्जित कर अपराध की दुनिया छोड़ने की कसम खाई है।
विज्ञापन
कुख्यात अपराधी का वीडियो बना चर्चा का विषय
मामला सुलतानगंज थाना क्षेत्र के गनगनिया इलाके का है, जहां के कुख्यात अपराधी कैलाश मंडल का एक वीडियो और तस्वीर चर्चा का विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि कैलाश मंडल हाल ही में जेल से बाहर आया है। उस पर हत्या, रंगदारी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
सरकार की सख्त नीति से बदला मन
जेल से बाहर आने के बाद कैलाश मंडल ने बिहार सरकार की अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और “गोली चलाओगे तो गोली खाओगे” नीति की चर्चा सुनी। इसके बाद उसने अपराध की दुनिया छोड़ने का फैसला लिया।
विज्ञापन
गंगा घाट पर किया हथियार विसर्जन
बताया जा रहा है कि कैलाश मंडल गंगा घाट पहुंचा, जहां उसने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद उसने अपने हथियार को गंगा नदी में विसर्जित कर दिया। इस दौरान उसने प्रण लिया कि अब वह सादगीपूर्ण जीवन जिएगा और भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम नहीं देगा।
ये भी पढ़ें: अब इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस के अंदर हॉस्टल में छात्रा का शव लटका मिला; मौत का कारण खोज रही पुलिस
इलाके में चर्चा का विषय बना मामला
फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे अपराध के खिलाफ बिहार सरकार की सख्त कार्रवाई का असर मान रहे हैं।