फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News: Nitish Kumar laid the foundation stone and inaugurated development schemes in Banka

Bihar News: बांका को सीएम नीतीश कुमार ने दी 362 करोड़ की सौगात, बनेंगे स्मार्ट विलेज, रिसोर्ट और मेडिकल कॉलेज

Sun, 02 Feb 2025 04:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Feb 2025 04:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बाबरचक स्मार्ट विलेज का दौरा किया, ओढ़नी डैम का निरीक्षण किया और राजपुर में विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने समाहरणालय में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक भी की।

विज्ञापन
Bihar News: Nitish Kumar laid the foundation stone and inaugurated development schemes in Banka
बांका में बच्चों से मिलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बांका पहुंचकर बांका वासियों को 362 करोड़ की योजनाओं का सौगात दी। घोषणाओं से जिलेवासियों में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन


सीएम ने बांका के रजौन प्रखंड के बाबरचक गांव में स्मार्ट विलेज, बांका के ओढ़नी डैम में रिसोर्ट और कैफेटेरिया और राजपुर मेडिकल कॉलेज   के लिए 234 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 128 करोड़ 50 लाख की 161 योजनाओं का उद्घाटन किया। इस प्रकार उन्होंने 362 करोड़ की योजनाओं की सौगात बांका जिले को दी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सबसे पहले स्मार्ट विलेज बाबरचक पहुंचे। वहां की योजनाओं का उद्घाटन कर वहां से ओढ़नी डैम होते हुए राजपुर पहुंचे। वहां से वो सड़क के रास्ते बांका के लिए निकले, जहां सबसे पहले पुलिस केंद्र बांका पहुंचे। उसके बाद जिला अतिथि गृह के लिए निकले। दोपहर 2:00 बजे समाहरणालय सभागार पहुंचकर पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। उसके बाद वापस राजपुर पहुंचकर हेलीपैड से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये हुईं घोषणाएं
  • बांका में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। आज हम इसके निर्माण के लिए चिह्नित भूमि को देखने गए।
  • बांका-अमरपुर राज्य उच्च पथ-25 का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे भागलपुर और बांका के बीच बेहतर सड़क सम्पर्कता स्थापित होगी और लाखों कांवरिया श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा होंगी।
  • अमरपुर में ग्रिड सब-स्टेशन तथा बौंसी एवं बेलहर में पावर सब-स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इससे बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।
  • बांका जिला अन्तर्गत कटोरिया में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
  • रजौन प्रखंड में कतरिया नदी पर बरौनी गांव में एक नया चेक डैम बनाया जाएगा।
  • कटोरिया में पूर्व से उपलब्ध लगभग 193 एकड़ सरकारी भूमि एवं आवश्यकतानुसार लगभग 37 एकड़ भू-अर्जित जगह पर औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा।
  • गंगा नदी का पानी हनुमाना डैम में पहुंचाया जाएगा। इससे किसानों को सिंचाई में सुविधा होगी।
  • बांका जिले में बौंसी एवं बराहाट प्रखंडों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं
सुल्तानगंज से दर्दमारा बोर्डर तक कांवरिया कच्चे पथ के बगल से गुजरने वाले राज्य उच्च पथ संख्या-22 का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह पथ भागलपुर, मुंगेर एवं बांका जिलों से गुजरता है।

सबको बधाई और धन्यवाद दिया
सीएम ने कहा कि इन सब कामों को करा दिया जाएगा और इसके अतिरिक्त बांका जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जाएगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed